टीम का बैलेंस बिगाड़ रहा है 25.20 करोड़ का यह खिलाड़ी, गावस्कर ने दी रिप्लेस करने की सलाह

सुनील गावस्कर ने कोलकाता नाईट राइडर्स टीम मैनेजमेंट को एक सलाह दी है। उन्होंने यह सलाह कैमरन ग्रीन को लेकर दी है। ग्रीन ने शुरुआती दो मैच में गेंदबाजी नहीं किया था। अब इस पर गावस्कर ने प्रतिक्रिया दी।

कैमरन ग्रीन की गेंदबाजी का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। 25.20 करोड़ में बिके ग्रीन को कोलकाता की टीम ने आंद्रे रसेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था, लेकिन अब तक खेले गए दो मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। इतना ही नहीं बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। पहले मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने यह कहकर सवाल उठाए थे कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कारण ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।

sunil gavaskar

सुनील गावस्कर (साभार-x)

अब इस पर द ग्रेट सुनील गावस्कर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि अगर वह गेंदबाजी नहीं करते हैं तो केकेआर को उन्हें रिप्लेस करने पर सोचना चाहिए।

End of Feed