फॉर्म में लौटने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं किंग कोहली, पूर्व बैटिंग कोच की ले रहे हैं मदद [VIDEO]

फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में सर्विसेस के खिलाफ मुकाबले से पहले संजय बांगर की मदद ली है। उनके साथ वो नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

नई दिल्ली: संजय बांगर ने 2014 से 2019 तक विराट कोहली का एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में शानदार दौर देखा है और इसलिए जब इस स्टार बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में 12 साल बाद वापसी करने से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच को मदद के लिए बुलाया तो किसी को हैरानी नहीं हुई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सभी केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों को घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहने के निर्देश के बाद पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे कोहली 30 जनवरी से यहां रेलवे के खिलाफ दिल्ली के आखिरी लीग मैच में खेलेंगे।

Virat Kohli Sanjay Bangar

विराट कोहली और संजय बांगर

ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर गंवा रहे हैं विकेट

कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी के पिछले दौर में भाग लेकर इन निर्देशों का पालन किया। इन स्टार खिलाड़ियों में से केवल जडेजा (12 विकेट, 38 रन) और गिल (दूसरी पारी 102) ने ही अच्छा प्रदर्शन किया। कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था तथा वह नौ पारियों में 190 रन ही बना पाए जिससे टेस्ट क्रिकेट में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। कोहली ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर अपना विकेट गंवाये।

End of Feed