WTC Final: स्टीव वॉ का बड़ा बयान- मुझे लगता है भारत ने गलत टीम चुन ली

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 9, 2023, 07:15 PM IST

WTC Final 2023, IND vs AUS: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये भारत के टीम चयन की आलोचना करने वालों में स्टीव वॉ का नाम भी जुड़ गया है जिनका मानना है कि रविचंद्रन अश्विन को टीम में नहीं लेकर भारत ने गलती की। वॉ को लगता है भारत ने गलत टीम का चयन कर लिया है।

IND vs AUS, WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये भारत के टीम चयन की आलोचना करने वालों में स्टीव वॉ का नाम भी जुड़ गया है जिनका मानना है कि रविचंद्रन अश्विन को टीम में नहीं लेकर भारत ने गलती की।

Steve Waugh feels India picked wrong team for WTC Final

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (AP)

विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कप्तान वॉ के अलावा सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग और संजय मांजरेकर भी भारतीय टीम प्रबंधन के इस फैसले पर हैरानी जता चुके हैं । वॉ ने कहा कि आस्ट्रेलिया ने भी 2019 में ओवल पर इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी ही गलती की थी और इंग्लैंड वह मैच 145 रन से जीता।

End of Feed