स्टीव स्मिथ ने 18 महीने बाद टेस्ट शतक जड़ने के बाद बताया क्यों हो रहे थे लगातार नाकाम

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 18 महीने से टेस्ट क्रिकेट में चल रहे शतकीय सूखे को गाबा में टीम इंडिया के खिलाफ खत्म करने के बाद बताई अपने लगातार असफल होने की वजह।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टीव स्मिथ ने 18 महीने बाद जड़ा टेस्ट शतक
  • गाबा में शतक जड़ने के बाद बताई तीन साल के संघर्ष की वजह
  • जड़ा भारत के खिलाफ दसवां और करियर का 33वां टेस्ट शतक

ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने रविवार को कहा कि पिछले तीन साल उनके शानदार करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण रहे हैं क्योंकि उन्हें कूकाबुरा की नयी गेंद से सामांजस्य बैठाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। कूकाबुरा ने 2020 में गेंद की सीम पर अतिरिक्त लैकर लगाना शुरू किया। लैकर किसी प्लास्टिक की परत जैसी होती है जो गेंद को सख्त बनाती है। इससे गेंद अधिक स्विंग होती है।

Steve Smith

गाबा टेस्ट में भारत के खिलाफ शतक का जश्न मनाते स्टीव स्मिथ

कूकाबुरा की नई गेंद के सामने हुई बल्लेबाजी मुश्किल

स्मिथ को यहां भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने 33वें शतक की राह में एक बार फिर इन सब चीजों से जूझना पड़ा। यह पिछले 18 महीनों में उनका पहला टेस्ट शतक था, जो उनके जैसे कद के बल्लेबाज के लिए बहुत लंबा अंतराल है। स्मिथ ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद कहा,'2021 के बाद से जब से कूकाबुरा ने गेंद को बदला है तब से बल्लेबाजी निश्चित रूप से अधिक कठिन हो गई है। खासकर क्रीज पर आने वाले नये बल्लेबाज के लिए। पिच से अगर तेज गेंदबाजों के लिए मदद हो तो यह परेशानी और बढ़ जाती है।'

End of Feed