ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने देश के लिए उठाया था घातक कदम, अब किया खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 22, 2023, 03:04 PM IST

Steve Smith, Australia Cricket Team: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई थी और वह एशेज सीरीज के अधिकतर हिस्से में इस चोट के साथ ही खेलते रहे।

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई थी और वह एशेज श्रृंखला के अधिकतर हिस्से में इस चोट के साथ ही खेलते रहे।

Steve Smith

स्टीव स्मिथ (AP)

इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 110 रन बनाए थे लेकिन इस दौरान उनकी बायीं कलाई चोटिल हो गई थी। स्मिथ ने फॉक्स क्रिकेट से कहा,‘‘ मैं लॉर्डस में चोटिल हो गया था। मैं नहीं जानता कि चोट कब लगी लेकिन यह हादसा मैदान पर हुआ। रात को मुझे इसका पता चला। कलाई में थोड़ा सूजन आ गई थी।’’

End of Feed