स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी से की इस खिलाड़ी की तुलना, धीमी बल्लेबाजी पर भी दी प्रतिक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2024, 09:11 PM IST

डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सीएसके के नए कोच की तारीफ की। उन्होंने गायकवाड़ की धीमी बल्लेबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी है। सीएसके की टीम 5 मैच में 3 जीत दर्ज कर चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला
  • कोच ने रुतुराज गायकवाड़ की तुलना धोनी से की
  • गायकवाड़ की बल्लेबाजी पर दी प्रतिक्रिया

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शनिवार को यहां कहा कि टीम के नये कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कई मायने में करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी के समान है। उन्होंने इसके साथ ही इस सलामी बल्लेबाजी का बचाव करते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी को धीमा कहना अनुचित है। गायकवाड़ को आईपीएल के मौजूदा सत्र से पहले धोनी की जगह कप्तान नियुक्त किया गया था। टीम को उनके नेतृत्व में मिश्रित सफलता मिली है। उन्होंने घरेलू मैदान पर 10 मैच जीते हैं लेकिन घर से बाहर खेले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-IPL)

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने अब तक पांच मैचों में 117.42 की स्ट्राइक रेट के साथ 155 रन बनाए हैं। फ्लेमिंग ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ हमें इससे (टीम के कप्तान) कोई फर्क नहीं है. वह उतना ही अच्छा है जितना हो सकता है। मैं जानता हूं कि पिछला कप्तान बहुत अच्छा था। लेकिन यह (रुतुराज) भी उसी (धोनी) की तरह है।’’

End of Feed