श्रीलंकाई क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका को यौन उत्पीड़न मामले में जमानत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 17, 2022, 04:44 PM IST

sri lankan cricketer dhanushka gunathilaka gets bail: क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका को आस्ट्रेलिया में टीम के टी20 विश्व कप अभियान के दौरान एक महिला से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गुरूवार को जमानत दी गयी लेकिन मुकदमे की सुनवाई के दौरान उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट के इस्तेमाल से प्रतिबंधित कर दिया गया।

श्रीलंकाई क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका को आस्ट्रेलिया में टीम के टी20 विश्व कप अभियान के दौरान एक महिला से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गुरूवार को जमानत दी गयी लेकिन मुकदमे की सुनवाई के दौरान उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट के इस्तेमाल से प्रतिबंधित कर दिया गया। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार निलंबित हुए गुणतिलका सात नवंबर को जमानत देने से इनकार किये जाने के बाद से ‘पार्कलिया करेक्शनल सेंटर’ में हिरासत में है और वह वहीं से वीडियो लिंक से सिडनी की डाउनिंग सेंटर कोर्ट में पेश हुए।

danushka_gunathilaka

धनुष्का गणतिलका

गुणतिलका (31 वर्ष) को छह नवंबर को तड़के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘मजिस्ट्रेट जानेट वाहलक्विस्ट ने गुरूवार को सिडनी के डाउनिंग सेंटर कोर्ट में गुणतिलका को जमानत दी जसमें वह पार्कलिया जेल से ‘ऑडियोविजुअल लिंक’ से पेश हुए थे। ’’ इसके मुताबिक, ‘‘पुलिस अभियोजक केरी एन मैकिनोन ने इस आधार पर गुणतिलका को जमानत देने का विरोध किया था कि वह शिकायतकर्ता की सुरक्षा के लिये खतरा हो सकता है जिसकी पहचान कानूनी कारणों से नहीं की जा सकती।’’ गुणतिलका पर बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के लिये चार मामले चल रहे हैं।

End of Feed