NZW vs SLW: न्यूजीलैंड को हराकर श्रीलंका ने खोला टी20 वर्ल्ड कप में जीत का खाता

NZW vs SLW: श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत का खाता खोल लिया। मंगलवार को साउथैम्टन में खेले गए मुकाबले में उसने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। निलाक्षिका सिल्वा की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका जीत का खाता खोलने में कामयाब रहा।

निलाक्षिका सिल्वा के नाबाद अर्धशतक से श्रीलंका ने मंगलवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप दो मैच में विषम परिस्थितियों से उबरकर गत चैंपियन न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 55 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन निलाक्षिका (नाबाद 54, 37 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) और कौशिनी नुथ्यांगना (नाबाद 24, 14 गेंद, तीन चौके) के बीच छठे विकेट की 48 रन की अटूट साझेदारी से दो गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 153 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही।

SRI LANKA VS NEW Zealand

श्रीलंका और न्यूजीलैंड (साभार-X)

निलाक्षिका ने कविशा दिलहारी (17) के साथ भी पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। कप्तान चामरी अटापट्टू ने भी 27 रन का योगदान दिया।

End of Feed