IND vs SL Test Day-2 Highlights: दोहरे शतक से चूके पडिक्कल, भारत ने बनाया 460 रन का विशाल स्कोर
दूसरे दिन का खेल लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण दोपहर 2:35 बजे शुरू हो सका। इस लंबे अंतराल का फायदा श्रीलंकाई गेंदबाजों को मिला और वे पहले दिन की तुलना में अधिक अनुशासित लाइन एवं लेंथ के साथ गेंदबाजी करते नजर आए। भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 288 रन से की थी। पहले दिन के स्कोर 27 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरे ऋषभ पंत आज क्रीज पर आने के बाद कुछ असहज दिखे। वह ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए। नुवांथा ने भारत के आक्रमक बल्लेबाजों के खिलाफ फालाइटेड गेंद का अच्छा इस्तेमाल किया। ऐसी ही एक गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पंत 39 रन बनाकर मिडऑफ पर सोनल दिनूषा को कैच दे बैठे।
पहले दिन ऐंठन के कारण 77 रन पर रिटायर हर्ट हुए केएल राहुल केवल चार रन जोड़कर नुवांथा की गेंद के टर्न और उछाल को समझने में नाकाम रहे और शॉर्ट लेग पर निशान मधुशंका को आसान कैच थमा दिया। महज 12 रन के भीतर पंत और राहुल जैसे दो बड़े विकेट हासिल करने से श्रीलंकाई गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ा, लेकिन वे पडिक्कल को परेशान नहीं कर सके। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले दिन की तरह धैर्य और नियंत्रण के साथ बल्लेबाजी करते हुए मेजबान गेंदबाजों को बेअसर रखा। कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने दिन की शुरुआत 131 रन से की थी। उन्होंने तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की गेंद पर चौका लगाकर 215 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा छुआ। पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने पांचवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े।
IND vs SL Day 2 Live Score: भारत ने बनाए 460 रन
देवदत्त पडिक्कल की शानदार 167 रन की पारी के दम पर भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं। अब दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। पहले दिन जहां भारतीय बल्लेबाज छाए रहे, वहीं दूसरे दिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत को दबाव में रखा। बारिश से प्रभावित पहले टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को चाय तक भारत का स्कोर पांच विकेट पर 364 रन था। हालांकि, दिन का खेल समाप्त होते-होते श्रीलंका ने भारत के 4 और विकेट अपने नाम कर लिए।IND vs SL Day 2 Live Score: बारिश ने बिगाड़ा अभी तक का खेल
बारिश के चलते अभी तक दूसरे दिन का खेल नहीं शुरू हो सका है। बीच-बीच में बारिश रुक रही और फिर दोबारा तेज हो जा रही है। हालांकि, फिलहाल बारिश रुक गई है। 2;35 तक मैच शुरू होने की संभवाना है। कवर्स हटा दिए गए हैं और धूप खिल गई है। भारत 288 से आगे खेलने उतरेगा।IND vs SL Day 2 Live Score: पहला दिन रहा भारत के नाम
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 288 (73 ओवर) रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दिन का खेल खत्म होने तक देवदत्त पडिक्कल 131 रन और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर खेल रहे थे। पडिक्कल ने 134 गेंद में अपना शतक 9 चौके और एक छक्के की मदद से अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। दोनों तीसरे विकेट के लिए 52(67) रन की साझेदारी कर चुके हैं।इससे पहले केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी की और भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। राहुल 162 गेंद में 77 रन की पारी खेल कर रिटायर्ड हर्ट हुए। राहुल को दाएं हाथ में दर्द के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने 127 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
IND vs SL 1st Test Live Score: दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
देवदत्त पडिक्कल और केेल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। केएल राहुल ने 127 गेंद पर पांच चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। पडिक्कल 64 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 42.3 ओवर में 152 रन बना लिए हैं।IND vs SL 1st Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक
तीन नंबर पर मिले मौके का देवदत्त पडिक्कल ने भरपूर फायदा उठाया और 81 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल भी धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरे विकेट के लिए अभी तक 79 रन की साझेदारी हो चुकी है। राहुल 41 रन और पडिक्कल 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत ने 37 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं।IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में खिली धूप
गॉल में बारिश पूरी तरह से रुक चुकी है। कवर्स हटाए जा रहे हैं और बारिश रुक चुकी है। मैदान पर मौजूद हमारे साथ फिदेल बता रहे हैं कि पूरे मैदान पर धूप पूरी तरह से खिल चुकी है। खेल जल्द ही शुरू हो सकता है। 1 बज कर 35 मिनट पर एक और इंस्पेक्शन हुआ। जल्दी ही दूसरे सत्र का खेल शुरू हो सकता है।IND vs SL 1st Test Live Score: बारिश के चलते रुका खेल
गॉल में ह रही बारिश के चलते पहले दिन का खेल रुका हुआ है। 1 बज कर 35 मिनट पर अंपायर्स मैदान का निरीक्षण करेंगे। भारत ने 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। लंच के समय शुरू हुई बारिश ने मैच का मोमेंटम तोड़ दिया।IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में भारी बारिश
गॉल में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। वहां भारी बारिश हो रही है। हालांकि, अभी लंच ब्रेक है। मैदान को पूरी तरह से कवर्स से ढक दिया गया है। भारत ने 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि बारिश रुके और खेल दोबारा शुरू हो।IND vs SL 1st Test Live Score: पहले सत्र का खेल हुआ समाप्त
पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने 27 ओवर के बाद 101 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 32, देवदत्त 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों टीमें लंच के लिए पवेलियन लौट गई हैं। बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए एहतियात के रूप में पिच पर कवर्स बिछा दिए गए हैं। भारत ने अभी तक अच्छी शुरुआत की है।IND vs SL 1st Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल के साथ साझेदारी की कोशिश
जायसवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल (22) और देवदत्त पडिक्कल (20) के बीच साझेदारी पनप रही है। श्रीलंका ने स्पिनर्स को अटैक पर लगा दिया है। पिच से टर्न मिल रही है। यह देखकर भारतीय स्पिनर्स भी बहुत खुश होंगे। भारत ने 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं।IND vs SL 1st Test Live Score: भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। यशस्वी जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। वह अच्छी लय में दिख रहे थे। जायसवाल ने 37 गेंद पर 32 रन बनाए। भारत ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने स्ट्रेट की तरफ शॉट खेला, केएल राहुल सिंगल के लिए दौड़े। वहीं, जायसवाल भी नॉन स्ट्राइकर से रन लेने के लिए निकले लेकिन गेंदबाज से टकरा गए। तब तक राहुल नॉन स्ट्राइकर पर पहुंच गए थे और जायसवाल रन आउट हो गए।IND vs SL 1st Test Live Score: भारत की सधी हुई शुरुआत
भारत ने सधी हुई शुरुआत की है। यशस्वी जायसवाल कमजोर गेंद पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। उनके बल्ले से अभी तक तीन चौके निकल चुके हैं। 6 ओवर समाप्त हो चुके हैं। भारत ने 22 रन बना लिए हैं। जायसवाल 15 रन और केएल राहुल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs SL 1st Test Live Score: पहले सत्र का खेला जारी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों देशों के राष्ट्रगान होने के बाद पहले सत्र का खेला जारी है। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं।IND vs SL 1st Test Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णाश्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम में पांच गेंदबाज और छह बल्लेबाज हैं। दो तेज गेंदबाजों के साथ प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर शामिल हैं।IND vs SL 1st Test Live Score: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीलंका के गॉल में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने ध्वजारोहण किया।
AN EMOTIONAL MOMENT 🥹
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 15, 2026
- Captain Shubman Gill hoist the Indian flag at Galle on Independence Day. pic.twitter.com/ntjsoRbSyX
IND vs SL 1st Test Live Score: 94 साल का रिकैप
भारत ने पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला था। आज 94 साल हो गए हैं। इन 94 सालों में भारत ने 599 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें 186 जीते, 188 मैच गंवाए और 224 मैच ड्रॉ रहा। एक मैच टाई रहा है। भारत की जीत का प्रतिशत 31.13 का है।1 से 600 तक: पहले, 100वें, 200वें, 300वें, 400वें और 500वें टेस्ट मैच में क्या हुआ? पढ़ें 94 साल का रिकैप
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत पर होगा दबाव
2017 में भारत ने जब श्रीलंका का दौरा किया था तब पिचों से टर्न और उछाल मिल रही थी और इससे भारतीय स्पिनरों ने अपना प्रभुत्व स्थापित किया और रंगना हेरात की मौजूदगी के बावजूद भारत ने मेज़बानों को हरा दिया। भारत को अपनी पिछली तीन घरेलू टेस्ट सीरीज में से दो में हार का सामना करना पड़ा है, इसलिए उन्हें इस टेस्ट सीरीज़ में जीत का पक्का दावेदार नहीं माना जा रहा है, उस देश में जहां उन्होंने पिछले पांचों टेस्ट जीते हैं।एक तरफ जहां भारतीय टीम ट्रांजिशन के दौर में है तो वहीं श्रीलंका इस प्रारूप से काफी दूर हो गया है। भारत ने इस साल सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है, जबकि श्रीलंका ने पिछले 14 महीनों में मात्र दो टेस्ट मैच खेले हैं। पिछले आठ वर्षों में श्रीलंका ने सिर्फ एक ही सीरीज ऐसी खेली है, जिसमें दो से अधिक टेस्ट मैच खेले गए हैं। श्रीलंका दो स्पिनरों के साथ उतरने का मन बना रहा होगा ताकि दोनों छोर से दबाव बनाया जा सके। वहीं भारत इन्हीं स्पिन की मददगार परिस्थितियों में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करने की कोशिश करेगा।
IND vs SL 1st Test Live Score: 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी भारतीय टीम
यह मैच भारत और गॉल क्रिकेट स्टेडियम के लिए बेहद ऐतिहासिक है। क्योंकि, भारत का यह 600वां टेस्ट होगा और गॉल 50वें टेस्ट की मेजबानी करेगा। एक तरफ जहां भारत देश आजादी के जश्न में डूबा होगा। वहीं, भारतीय टीम अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। वह सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरी टीम बनेगी।सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें-
इंग्लैंड- 1097
ऑस्ट्रेलिया- 883
भारत- 599* (आज 600वां टेस्ट मैच)
वेस्टइंडीज- 596
न्यूजीलैंड- 487
साउथ अफ्रीका- 479
पाकिस्तान- 471
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल पिच रिपोर्ट
गॉल में खेले जाने वाले टेस्ट मैच पिच पर आम तौर पर शुरुआती दो दिन उछाल मिलता है। पहले दो दिन पिच ज्यादा टूटती नहीं है। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए मुफीद होती है। इसके बाद पिच टूटती है और स्पिनर्स के लिए मददगार हो जाती है। तीसरे दिन से गेंद गॉल में टर्न होने लगती है। लेकिन श्रीलंका के कप्तान धनंयज डिसिल्वा ने कहा, 'यह पिच उन पिचों से थोड़ी अलग है जिन पर हमने पहले खेला है। मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजों के लिए अच्छी होगी। यह बताना मुश्किल है कि यह कैसा खेलेगी क्योंकि मौसम की वजह से इसे सामान्य रूप से सुखाया नहीं जा सका है। लेकिन मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच होगी।'खराब मौसम की वजह से पिच अच्छी तरह नहीं सूखी है। गॉल में साल के इस समय के हिसाब से सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है, और इसका असर टेस्ट मैच पर भी पड़ सकता है।IND vs SL 1st Test Live Score: हेड टू हेड
भारत और श्रीलंका के बीच अबतक कुल 46 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 22 मैच जीते और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 17 मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए हैं। श्रीलंकाई धरती पर अबतक खेले 24 टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 9 में जीत दर्ज की है जबकि 7 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा और 8 मैच बराबरी पर समाप्त हुए। भारतीय बल्लेबाज पिछले कुछ सालों में स्पिन के खिलाफ कमजोर नजर आए हैं। ऐसे में इस बार टीम इंडिया को दौरे पर कड़ी टक्कर मिलेगी।IND vs SL 1st Test Live Score: सिराज पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
आज से दो टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज होगा। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। गॉल टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज को मुख्य तेज गेंदबाज की भूमिका निभानी होगी। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार और आकिब नबी का भी मार्गदर्शन करना होगा। सिराज के लिए यह भूमिका नई नहीं है। बुमराह की गैरमौजूदगी में वह कई बार टीम की तेज गेंदबाजी की अगुआई कर चुके हैं।IPL 2027: ऋषभ पंत को लेकर क्या है हेड कोच सौरव गांगुली का एक्शन प्लान?
'दस साल बेमिसाल'...स्मृति मंधाना ने की हरमनप्रीत कौर के कप्तानी कार्यकाल की सराहना
Suryakumar Yadav Vs Shreyas Iyer: क्या सूर्यकुमार यादव की कमी पूरी कर पाए श्रेयस अय्यर? आंकड़ों से समझें
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया अपने पहले T20I करियर के पहले शतक का श्रेय?
हॉकी इंडिया लीग को बचाने के लिये मैदान में उतरा खेल मंत्रालय, किया सात सदस्यीय समिति का गठन
© 2026 Times Horizon Private Limited
