BAN vs SL Highlights: शांतो के बैक टू बैक शतकीय पारी से ड्रॉ पर खत्म हुआ पहला टेस्ट

BAN vs SL Highlights: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हो गया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 296 रन का लक्ष्य था, लेकिन 5वें दिन के आखिरी सेशन में जब टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 72 रन था तब दोनों कप्तानों की आपसी सहमति से मुकाबला ड्रॉ पर खत्म कर दिया गया।

BAN vs SL Highlights: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गाले में खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ हो गया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए चौथी पारी में 296 रन का लक्ष्य था, लेकिन जब टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 72 रन था तभी दोनों कप्तानों की सहमति से मैच ड्रॉ पर समाप्त कर दिया गया। श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ पांचवें दिन के अंतिम सत्र में 32 ओवर बल्लेबाजी की। 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्दी-जल्दी 3 विकेट गंवा दिए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Najmul Hossain Shanto

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (साभार-X)

इससे पहले बांग्लादेश ने लंच के बाद के 11 ओवर खेले, 48 रन जोड़े और 6 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने दूसरी पारी में भी शतक जड़ा। वह 199 गेंद में 125 रन बनाकर नाबाद रहे। यह तीसरी बार था जब किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज ने एक ही टेस्ट में दो शतक बनाए, और शांतो ने यह उपलब्धि दूसरी बार हासिल की।

End of Feed