AFG vs SL: मैथ्यूज और चांदीमल ने जड़े शतक, श्रीलंका ने दूसरे ही दिन कसा अफगानिस्तान पर शिकंजा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 3, 2024, 08:29 PM IST

एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शतकीय पारियां खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है। जानिए कैसा रहा दूसरे दिन के खेल का हाल?

कोलंबो: मेजबान श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अफगानिस्तान को पहली पारी में 198 रन पर ढेर करने के बाद श्रीलंका ने पहले दिन बगैर किसी नुकसान के 80 रन बना लिए थे। इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 410 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज(141) और दिनेश चांदीमल(107) ने शानदार शतक जड़े और टीम को जीत की ओर बढ़ाया। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 212 रन की बढ़त बना ली है।

Dinesh Chandimal and Angelo Matchews

दिनेश चांदीमल और एंजेलो मैथ्यूज(साभार ICC)

110 रन पर श्रीलंका ने गंवाए 2 विकेट

दूसरे दिन बगैर किसी नुकसान के 80 रन से आगे खेलने उतरी श्रीलंका को को निशान मधुशंका और दिमुथ करुणारत्ने की जोड़ी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सकी। 93 के स्कोर पर मधुशंका को नावीद जादरान ने नूरअली के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। मधुशंका ने 37 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाज करने आए कुसल मेंडिस भी 10 रन बनाकर निजात मसूद का शिकार बने।

End of Feed