वानिंदु हसरंगा पर लगा दो मैच का प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा मामला

Wanindu Hasaranga: श्रीलंका के टी20 कप्तान वानिंदु हसरंगा पर आईसीसी ने दो मैच का प्रतिबंध लगाया है। उन पर हाल ही में आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का मामला सामने आया था जिसमें उन्हें 3 डिमेरिट प्वाइंट मिले थे। यह श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है।

श्रीलंका के T20I कप्तान और ICC टी20 रैंकिंग में नंबर दो के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा पर दो मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। उन पर यह बैन इसलिए लगा है क्योंकि उनके डिमेरिट प्वाइंट की संख्या 24 महीने के भीतर 5 हो गई है। ऐसा हाल ही में आईसीसी कोड को उल्लंघन करने के बाद हुआ है। हाल ही में हसरंगा को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन करने पर उनके मैच फीस का 50 प्रतिशत और 3 डिमेरिट प्वाइंट दिए गए थे।

Wanindu Hasaranga

वांनिदू हसरंगा (साभार-ICC)

क्या है मामला?

हसरंगा को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.13 के उल्लंघन का दोषी पाया गया था, जो मैच के दौरान किसी खिलाड़ी या फिर अंपायर या मैच रेफरी के व्यक्तिगत दुर्व्यवहार" से संबंधित है। हसरंगा के पांच डिमेरिट प्वाइंट हो जाने के कारण उन पर यह बैन लगा है। इसका मतलब यह है कि उन पर या तो एक टेस्ट मैच या दो वनडे या टी20I, जो भी पहले हो, लगाया जाएगा। नतीजतन, हसरंगा अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के पहले दो टी20 मैचों में भाग नहीं ले पाएंगे।

End of Feed