Women T20 Asia Cup: महिला एशिया कप में श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, कप्तान चमारी अटापट्टू ने रचा इतिहास

महिला एशिया कप में श्रीलंका ने ऐतिहासिक जीत के साथ आगाज किया है। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने यूएई को 9 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की पूरी टीम 79 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 7.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज हो गया। श्रीलंका ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। श्रीलंका महिला टीम ने यूएई को मात्र 79 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद चेज करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। मिताली अयोध्या और डेब्यूटेंट चेतना विमु्क्ति ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वहीं, सुंगधिका कुमारी ने दो विकेट लिए।

Sri Lanka

विमेंस एशिया कप में श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत। फोटो- ACC

चमारी अटापट्टू ने 24 गेंद पर नाबाद 48 रन और इमेषा दुलानी की 18 गेंद पर 25 रन की बदौलत श्रीलंका ने मात्र 7.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 73 गेंद शेष रहते हासिल की गई यह जीत टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत है।

End of Feed