T20 World Cup:ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां रेप के आरोप लगने के बाद सिडनी (Sydney) में एक क्रिकेटर की गिरफ्तारी हो गई है। मामला श्रीलंका की टीम से जुड़ा हुआ है जहां क्रिकेटर दानुष्का गुणथिलाका (Danushka Gunathilaka) को कल सिडनी में रेप (Rape) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका की टीम आज सुबह उनके बिना ही वहां से कोलंबो के लिए रवाना हो गई है। गुणथिलका तीन हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ले ली थी। लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें घर भेजे बिना ही टीम में रख लिया था।
टी20 वर्ल्ड कप खेलने पहुंचे श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलक पर रेप का आरोप, हुए गिरफ्तार
