भारत और श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गाले टेस्ट से पहले बड़ी घोषणा करते हुए 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान क्रिकेटप्रेमियों को स्टेडियम में फ्री में एंट्री का ऐलान कर दिया। श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में कहा ,’’ श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करता है कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट श्रृंखला के दौरान दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जायेगा जिससे क्रिकेटप्रेमियों को विश्व स्तरीय टेस्ट क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।’’
भारत और श्रीलंका टेस्ट (साभार-X)
पहला मैच गॉल स्टेडियम पर होगा जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जायेगा। श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट देखने दर्शक कम ही आते हैं। पहले भी भारतीय टीमों ने खाली स्टेडियमों में मैच खेले हैं। हालिया कुछ सालों में जिस तरह क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट, टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता कम हुई है। जब से टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ी है, इस फॉर्मेट को कोई देखना नहीं चाहता है। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का यह फैसला फैंस को स्टेडियम आने के लिए आकर्षित करेगा।
