U19 World Cup: सलामी जोड़ी के बीच रिकॉर्ड साझेदारी, श्रीलंका ने जापान को 203 रन से रौंदा

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने जापान के खिलाफ निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 387 रन बनाए। वीरन चामुदिता ने 192 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके जवाब में जापान निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। केली ने 162 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली।

विंडहोक। दिमंथा महाविथाना और वीरन चामुदिता के बीच ऐतिहासिक साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज किया है। इस टीम ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर जापान के खिलाफ 203 रन से विशाल अंतर से जीत दर्ज की।

Sri Lanka Beat Japan

श्रीलंका ने जापान को हराया। फोटो- ICC

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 387 रन बनाए। दिमंथा महाविथाना और वीरन चामुदिता की सलामी जोड़ी ने 43.5 ओवरों में 328 रन की साझेदारी की। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

End of Feed