SL vs BAN 1st T20I Highlights: श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले टी20 में दी सात विकेट से मात, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

श्रीलंका ने वनडे सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद तीन मैच की टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में 7 विकेट के अतंर से जीत हासिल कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

पल्लेकल: विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गुरुवार को पल्लेकल में अर्धशतक जड़कर श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में सात विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।मेंडिस ने दो दिन पहले इसी मैदान पर एकदिवसीय शतक जड़ने के बाद 51 गेंद में 73 रन की पारी खेली जिससे श्रीलंका ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 159 रन बनाकर तीन मैच अपने नाम कर लिया।

SL vs BAN 1st T20I

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच हाईलाइट्स (फोटो क्रेडिट AP)

मेंडिस और निसंका ने दिलाई शानदार शुरुआत

मेंडिस और पथुम निसंका (42) ने पहले विकेट के लिए शुरुआती पांच ओवरों में ही 78 रन जोड़कर श्रीलंका की आसान जीत की नींव रखी। पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने लगभग एक साल बाद सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार वापसी। उन्होंने 22 रन देकर एक विकेट चटकाया। महेश तीक्षणा ने 37 रन देकर दो विकेट हासिल किए जिससे श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट पर 154 रन पर रोक दिया।

End of Feed