वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका ने की तीन अलग-अलग टीमों की घोषणा, जानें कौन किस टीम का कप्तान

श्रीलंकाई टीम कैरेबियाई दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सोमवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 टीमों का ऐलान किया गया।

श्रीलंका क्रिकेट के नए अंतरिम प्रशासन के तहत गठित चयन समिति ने सोमवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 टीमों का ऐलान कर दिया। श्रीलंकाई टीम कैरेबियाई दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। नए अंतरिम प्रशासन और चयन पैनल के गठन के बाद टीम चयन में बदलाव साफ नजर आ रहा है। घरेलू प्रदर्शन को तवज्जो दी गई है और फॉर्मेट के हिसाब से स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को चुना गया है। कामिंदु मेंडिस को तीनों फॉर्मेट में उपकप्तान बनाना भी लीडरशिप तैयार करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। श्रीलंका की टीम अगले हफ्ते वेस्टइंडीज रवाना होगी। दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी। वेस्टइंडीज की उछाल भरी पिचों पर श्रीलंका के नए चेहरों का टेस्ट होना तय है।

Srilanka

श्रीलंका का वेस्टइंडीज दौरा (फोटो साभार- @OfficialSLC)

धनंजय डिसिल्वा को बनाया गया टेस्ट का कप्तान

टेस्ट टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी ऑलराउंडर धनंजय डिसिल्वा को सौंपी गई है। वहीं युवा बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है। कामिंदु को तीनों फॉर्मेट में लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनाया गया है और वह वनडे व टी20 में भी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टेस्ट स्क्वॉड में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह मिली है। मध्यक्रम के बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदरा और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इसिथा विजेसुंदरा को पहली बार राष्ट्रीय टीम में बुलाया गया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले सूरियाबंदरा से मध्यक्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जबकि विजेसुंदरा की तेज गेंदबाजी वेस्टइंडीज की पिचों पर कारगर हो सकती है।

End of Feed