कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 2 जून से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप 2024 के लिए वनिंदु हसरंगा की कप्तानी में अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। टीम में पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और दसुन शनाका को भी जगह मिली है। वनडे टीम के कप्तान कुसल मेंडिस भी टीम हैं। ऐसे में हसरंगा को कई कप्तानों के अनुभव का फायदा मिलेगा।
श्रीलंका क्रिकेट टीम(साभार ICC)
चरिथ असलंका होंगे टीम के उपकप्तान
पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका की टी20 टीम के कप्तान बनाए गए वनिंदु हसरंगा विंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में टीम की कमान संभालेंगे। वहीं चरिथ असलंका को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। श्रीलंका ने अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज को भी वरीयता देते हुए विश्व कप के लिए टीम में जगह दी है। मैथ्यूज की इसी साल टी20 टीम में तीन साल लंबे अंतराल के बाद वापसी हुई है। ये मैथ्यूज के करियर का छठा टी20 विश्व कप होगा। वो साल 2014 में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के सदस्य रहे थे।
एक बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका टी20 विश्व कप 2024 में अपनी टीम के साथ 4 खिलाड़ियों असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियासकंथ, भानुका राजपक्षे और जेनिथ लियानगे को रिजर्व प्लेयर के रूप में जगह दी है।
श्रीलंका क्रिकेट टीम(Sri Lanka Squad for T20 World Cup):
वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका (उप-कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, कमिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, और दिलशान मधुशंका।ट्रैवलिंग रिजर्व्स: असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियासकंथ, भानुका राजपक्षे और जेनिथ लियानगे।
