SRH vs RR: नीतीश रेड्डी ने राजस्थान के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, अपने होम ग्राउंड पर जड़ दिया पचासा

Nitish Reddy Half Century: हैदराबाद के रहने वाले नीतीश रेड्डी ने अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों को आड़े हाथों लेते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल तक को नहीं छोड़ा और जमकर छक्के लगाए।

Nitish Reddy Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से हो रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के हरफनमौला खिलाड़ी नीतीश रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे युवा स्टार ने मात्र 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और टीम को मजबूत स्कोर की ओर ले जा रहे हैं। ये नीतीश रेड्डी का इस आईपीएल सीजन का दूसरा अर्धशतक है और ये तब आया है जब टीम बेहद मुश्किल स्थिति में थी।

Nitish Reddy

नीतिश रेड्डी (फोटो- AP)

नीतीश रेड्डी जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तो टीम काफी परेशानी में थी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पॉवरप्ले में ही अभिषेक शर्मा और अनमोलप्रीत का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पारी को संभाला। रेड्डी की शुरुआत धीमी रही थी लेकिन जैसे ही युजवेंद्र चहल उनके सामने आए तो वे अपने आप को शॉट मारने से रोक नहीं पाए। उन्होंने चहल के खिलाफ दो छक्के और एक चौका जड़ा और अपने फॉर्म का नजारा पेश किया। रेड्डी यही नहीं रुके उन्होंने बाद में दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को आड़े हाथों लिया और एक ओवर में ही 21 रन जड़ दिए। नीतीश रेड्डी ने कुल 42 गेंदों पर 76 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 8 छक्के जड़े।

End of Feed