SRH vs RR Match Live Streaming: आज होगी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की टक्कर, कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

SRH vs RR Match Live Streaming: आईपीएल में आज का मुकाबला जोरदार होने वाला है। आज के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ट्रेविस हेड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज एक्शन में होंगे। अगर आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

SRH vs RR Match Live Streaming: आईपीएल का 21वां मुकाबला जोरदार होने वाला है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दो बैटिंग पॉवर हाउस सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होगी। राजस्थान इस सीजन की सबसे सफल और अजेय टीम है। 4 मैच में 4 मुकाबला जीतकर रॉयल्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। दूसरी तरफ अच्छी बल्लेबाजी करने के बावजूद हैदराबाद की टीम उसे जीत में नहीं बदल पा रही है। हैदराबाद का यह 5वां मुकाबला होगा, लेकिन अब तक केवल 1 मैच में उसे जीत हासिल हुई है।

Today match Live Streaming

हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

वैभव का तूफान बनाम अभिषेक की आंधी

फैंस के लिए यह मुकाबला किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला, क्योंकि एक तरफ उन्हें वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिलेगी तो सामने की टीम में अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं तो किसी भी गेंदबाज को अपना निशाना आसानी से बना सकते हैं। फिलहाल इस टक्कर में वैभव 200 रन बनाकर बाजी मार चुके हैं। अभिषेक की कोशिश होगी कि वैभव से आगे निकला जाए और इस क्रम में फैंस का एंटरटेन होना तय है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे मैच से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जान लें।

End of Feed