LIVE

SRH vs RCB Highlights: हैदराबाद ने RCB को 55 रन से दी मात, हारकर भी नंबर वन पर रहेगी बेंगलुरु

SRH vs RCB Highlights: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की चुनौती थी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया।
SRH vs RCB Highlights: हैदराबाद ने RCB को 55 रन से दी मात, हारकर भी नंबर वन पर रहेगी बेंगलुरु
SRH vs RCB Highlights: आईपीएल के 19वें सीजन का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Hyderabad) में खेला गया। इस मुकाबले का टॉस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 255 रन बना लिए हैं। हैदराबाद की तरफ से सबसे अधिक रन ईशान किशन ने बनाए। उन्होंने 46 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली। वहीं हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा (56) और हेनरिक क्लासेन (51) ने भी हाफ सेंचुरी जड़ी।

हैदराबाद की तरफ से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। इस तरह IPL 2026 के 67वें मुकाबले में आरसीबी को 55 रनों के बड़े अंतर से हार मिली। हालांकि, हार के बाद भी आरसीबी पॉइंट टेबल में नंबर वन पर फिनिश करेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड: (SRH vs RCB Head To Head)
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 26 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इसमें RCB का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। बेंगलुरु ने 14 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 11 बार जीत मिली है और 1 मैच बेनतीजा रहा। हैदराबाद में RCB का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। लेकिन IPL 2026 में तस्वीर अलग है। 13 अप्रैल को हुए इस सीजन के पहले मुकाबले में SRH ने बेंगलुरु को 9 विकेट से हराकर उलटफेर किया था। आज 67वें मैच में RCB हिसाब बराबर करना चाहेगी।

हैदराबाद और बेंगलुरु की IPL 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)

सनराइजर्स हैदराबाद की IPL 2026 की टीम: (Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)
पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की IPL 2026 की टीम: (Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)
रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, स्वस्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, मनोज भांडगे, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी।
May 22, 2026 | 11:36 PM IST

SRH vs RCB लाइव स्कोर: हारकर भी RCB नंबर वन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी को 55 रनों से बड़ी हार मिली है। वहीं SRH की यह बहुत बड़ी जीत है। हालांंकि, इतनी बड़ी जीत भी टॉप-2 में पहुंचने के लिए काफी नहीं थी। पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। उन्होंने कहा था, "टॉप-2 में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन आज हम पूरी कोशिश करेंगे।" SRH ने 255 का बहुत बड़ा स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने धमाकेदार अर्धशतक लगाए। जवाब में RCB की शुरुआत भी तूफानी रही। वेंकटेश अय्यर की वजह से RCB ने पावरप्ले में SRH से भी ज्यादा रन बना दिए। लेकिन पावरप्ले के अंदर ही RCB के दोनों ओपनर आउट हो गए। इसके बाद RCB निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 200 रन बना ले गई।
May 22, 2026 | 11:10 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: बेंगलुरु की पारी 150 के करीब

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। कप्तान रजत पाटीदार 32 और क्रुणाल पांड्या 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
May 22, 2026 | 10:15 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: बिहार के लाल ने कोहली को किया आउट

बिहार के लाल साकिब हुसैन ने विराट कोहली को आउट कर दिया। स्मरण रविचंद्रन ने कवर पर कैच पकड़ा। ये बहुत बड़ा विकेट था और कोहली के आउट होते ही स्टेडियम में शोर मच गया। साकिब ने फिर से स्लोअर गेंद डाली। फुल लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। कोहली ने पूरी ताकत से ड्राइव खेला, लेकिन गेंद सीधे कवर पर खड़े स्मरण के हाथों में चली गई। शॉट बहुत अच्छा लगा था, मगर गैप नहीं मिला। साकिब हुसैन का शानदार सीजन जारी है।
May 22, 2026 | 10:13 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: सस्ते में आउट हुए विराट कोहली

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना सबसे बहुमूल्य विकेट खो दिया है। विराट कोहली मात्र 15 रन बनाकर साकिब हुसैन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।
May 22, 2026 | 10:05 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: बेंगलुरु का पहला विकेट गिरा

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। वेंकटेश अय्यर 44 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट हो गए हैं। ईशान मलिंगा की गेंद पर अय्यर का कैच अभिषेक शर्मा ने लपका। मलिंगा ने स्टंप पर शॉर्ट गेंद डाली। ये बहुत बड़ा विकेट था और अभिषेक ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने आसानी से कैच पकड़ लिया।
May 22, 2026 | 09:56 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: बेंगलुरु का स्कोर 3 ओवर में 34 रन

IPL 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 ओवर में बिना विकेट खोए 34 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 22 और विराट कोहली 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
May 22, 2026 | 09:55 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: बेंगलुरु ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

IPL 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 ओवर में बिना विकेट खोए 14 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 13 और विराट कोहली 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
May 22, 2026 | 09:10 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: क्रुणाल पांड्या ने क्लासेन को भेजा पवेलियन

क्रुणाल पांड्या ने हेनरिक क्लासेन को आउट कर दिया। वेंकटेश अय्यर ने लॉन्ग ऑन पर कैच पकड़ा।क्रुणाल ने लो आर्म एक्शन से बढ़िया वैरिएशन वाली गेंद डाली। क्लासेन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पर सही ताकत नहीं लगा पाए। गेंद ज्यादा दूर नहीं गई और सीधे लॉन्ग ऑन पर खड़े वेंकटेश अय्यर के हाथों में चली गई। SRH की टीम बहुत तेजी से रन बना रही थी। ऐसे समय पर RCB के लिए ये बहुत बड़ा विकेट था। क्रुणाल ने टीम को जरूरी ब्रेकथ्रू दिलाया।
May 22, 2026 | 09:03 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 200 के पार हुई हैदराबाद की पारी

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की पारी 200 के पार पहुंच गई है। हैदराबाद ने 16 ओवरों में दो विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं। ईशान किशन पचासा जड़ने के बाद काफी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं हेनरिक क्लासेन भी दूसरे छोर से उनका साथ निभा रहे हैं।
May 22, 2026 | 08:54 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ लगाया लगातार चौथा अर्धशतक

भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर ईशान किशन ने 1 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भुवी ने फिर से फुल टॉस गेंद डाली और किशन ने उसे डीप मिड-विकेट की तरफ फ्लिक करके सिंगल ले लिया। ये किशन की आक्रामक फिफ्टी थी और वो अब बड़ी पारी खेलने की तरफ देख रहे हैं। ईशान किशन का RCB के खिलाफ ये लगातार चौथा अर्धशतक है।
May 22, 2026 | 08:42 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का स्कोर 13 ओवर में 156 रन

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 13 ओवर में दो विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 38 और हेनरिक क्लासेन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
May 22, 2026 | 08:24 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का स्कोर 10 ओवर में 116 रन

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने पहले 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 27 और हेनरिक क्लासेन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
May 22, 2026 | 08:19 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: गुगली गेंद पर आउट हुए अभिषेक शर्मा

सुयश शर्मा ने अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। जॉर्डन कॉक्स ने सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर कैच पकड़ा। सुयश का गुगली वाला प्लान आखिरकार काम कर गया। इस बार उन्होंने गलती नहीं की। पिछली दो गेंदों पर छक्के पड़े थे क्योंकि बल्लेबाज को जगह मिल गई थी, लेकिन इस गेंद पर सुयश ने बिल्कुल भी रूम नहीं दिया। अभिषेक शर्मा फिर से बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकलकर आए। गेंद गुगली थी और लेग स्टंप की तरफ से शुरू हुई, थोड़ी बाहर की ओर निकली। इसी वजह से अभिषेक का टाइमिंग बिगड़ गया। स्पिन को खेलने के लिए उन्हें एडजस्ट करना पड़ा और गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगी। गेंद बहुत ऊंची चली गई और इस बार जॉर्डन कॉक्स बाउंड्री के अंदर ही थे। उन्होंने आसान कैच लपक लिया। अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने बल्लेबाजी को काफी आसान बना दिया, जबकि पिच उतनी आसान नहीं थी।
May 22, 2026 | 08:15 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का गिरा दूसरा विकेट

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा को सुयश शर्मा ने आउट कर पवेलियन भेज दिया है। अभिषेक शर्मा 56 रन बनाकर आउट हो गए।
May 22, 2026 | 08:14 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: अभिषेक शर्मा ने पूरा किया पचासा

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार पचासा लगाया है। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का जड़कर 50 रन पूरा किया। शेफर्ड ने फुल टॉस गेंद पैड पर डाली और अभिषेक के लिए ये तोहफे जैसी थी। अभिषेक ने उसे आराम से बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से फ्लिक कर दिया। गेंद फील्डर के पास से निकलकर बाउंड्री के बाहर चली गई। इस छक्के के साथ अभिषेक शर्मा ने RCB के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्हें ये कामयाबी 12वीं कोशिश में मिली। फिफ्टी पूरी होते ही अभिषेक ने बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया और अपने खास अंदाज में जश्न मनाया।
May 22, 2026 | 08:01 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पॉवरप्ले में हैदराबाद का स्कोर 63 रन

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 26 और ईशान किशन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
May 22, 2026 | 07:50 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का गिरा पहला विकेट

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। आरसीबी के गेंदबाज रसिख सलाम डार ने ट्रैविस हेड को बोल्ड मार दिया है। रसिख लगातार यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहे थे। पिछली गेंद पर भी उन्होंने यॉर्कर डाली थी, लेकिन वो सही नहीं पड़ी और ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर चली गई। ट्रैविस हेड उस पर बड़ा शॉट मारना चाह रहे थे। इस बार रसिख ने एकदम सटीक यॉर्कर फेंकी। गेंद सीधे ऑफ स्टंप के नीचे वाले हिस्से पर पड़ी और ट्रैविस हेड बोल्ड हो गए। डेथ ओवरों में यॉर्कर सबसे अच्छी गेंद मानी जाती है और रासिक ने वही प्लान अपनाया। जब बल्लेबाज हावी होने की कोशिश कर रहा हो और गेंदबाज का प्लान काम कर जाए, तो उससे खूबसूरत नजारा तेज गेंदबाज के लिए कुछ नहीं होता। ट्रैविस हेड 16 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए।
May 22, 2026 | 07:45 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद की धांसू शुरुआत

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने धांसू शुरुआत की है। हैदराबाद ने शुरू के 3 ओवर में बिना विकेट खोए 33 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा ौर ट्रैविस हेड धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
May 22, 2026 | 07:11 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: यहां देखें बेंगलुरु की प्लेइंग-11

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
May 22, 2026 | 07:11 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: कैसी है हैदराबाद की प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन
May 22, 2026 | 07:07 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: टॉस जीतकर क्या बोले पैट कमिंस

बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पैट कमिंस ने कहा, 'हम पहले बैटिंग करेंगे। टॉप-2 में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल है। फाइनल्स से पहले हम कुछ चीजें आजमाकर देखेंगे। हम बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। क्वालिफ़ाई करना काफी अच्छा रहा। दर्शक बहुत जबरदस्त रहे हैं। उम्मीद है कि हम अच्छे नोट पर टूर्नामेंट का समापन करेंगे। टीम कॉम्बिनेशन पिछले मैच जैसा ही रहेगा।'
May 22, 2026 | 07:05 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद ने जीता टॉस, जानिए क्या करेगा पहले

IPL 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता है। इसके बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
May 22, 2026 | 06:49 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: कितने बजे होगा टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहे मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। वहीं 7:30 बजे मैच की पहली गेंद डाली जाएगी।
May 22, 2026 | 06:05 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की IPL 2026 की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, स्वस्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, मनोज भांडगे, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह।
May 22, 2026 | 05:37 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद की IPL 2026 की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
May 22, 2026 | 05:25 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं कई खिलाड़ी

IPL 2026 में जब आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। इसमें ट्रैविस हेड (Travis Head), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), ईशान किशन (Ishan Kishan), विराट कोहली (Virat Kohli), फिल सॉल्ट (Phil Salt), रजत पाटीदार (Rajat Patidar), टिम डेविड (Tim David) का नाम शामिल है।
May 22, 2026 | 05:16 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद और बेंगलुरु के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर

सनराइजर्स हैदराबाद टीम में कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के साथ-साथ ट्रैविस हेड (Travis Head), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), ईशान किशन (Ishan Kishan) और हर्षल पटेल (Harshal Patel) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा नजर विराट कोहली (Virat Kohli), फिल सॉल्ट (Phil Salt), रजत पाटीदार (Rajat Patidar), टिम डेविड (Tim David) और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पर होगी। RCB के पावर-हिटर्स इस पिच पर असरदार हो सकते हैं।
May 22, 2026 | 05:01 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद में चेज करने वाली टीम का पलड़ा भारी

यहां खेले गए IPL 2026 के 7 मुकाबलों में पांच मुकाबले रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 210 रन बनाने होंगे। राजीव गांधी स्टेडियम का फर्स्ट इनिंग औसत स्कोर 185-195 के बीच रहा है।
May 22, 2026 | 04:56 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले की पिच रिपोर्ट


आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की पिच ऐतिहासिक रूप से हाई-स्कोरिंग मानी जाती है, जहां फ्लैट विकेट और छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों को मदद मिलती है। यहां नई गेंद से पावरप्ले में बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं। इस मैच में पिच और टॉस दोनों ही बेहद अहम किरदार निभाएंगे। यहां मिडिल ओवर्स में लेग-स्पिनर्स को थोड़ी ग्रिप मिलती है, वहीं डेथ ओवर्स में स्लोअर बॉल डालने वाले तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। दूसरी पारी में ओस फैक्टर अहम हो जाता है।
May 22, 2026 | 04:51 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

हैदराबाद में RCB का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। लेकिन IPL 2026 में तस्वीर अलग है। 13 अप्रैल को हुए इस सीजन के पहले मुकाबले में SRH ने बेंगलुरु को 9 विकेट से हराकर उलटफेर किया था। आज 67वें मैच में RCB हिसाब बराबर करना चाहेगी।
May 22, 2026 | 04:38 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड


सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 26 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इसमें RCB का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। बेंगलुरु ने 14 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 11 बार जीत मिली है और 1 मैच बेनतीजा रहा।
May 22, 2026 | 04:37 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: कौन कितने मुकाबले जीतकर यहां तक पहुंचा

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 13 में से 8 मुकाबले जीतकर और 5 मुकाबले हारकर उतरने वाली है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 13 में से 9 मुकाबले जीतकर और 4 मुकाबले हारकर उतरेगी।
May 22, 2026 | 04:36 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: टॉप-2 में जगह बनाने की कोशिश करेगा हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद अभी पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। उसने 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं और 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में जीत के साथ हैदराबाद टॉप-2 में जगह बनाने की कोशिश करेगी। हालांकि, उसे बड़ी जीत दर्ज करनी होगी और नेट रन रेट में गुजरात टाइटंस को पछाड़ना होगा।
May 22, 2026 | 04:34 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: कौन करेगा किस टीम की कप्तानी

इस मुकाबले में हैदराबाद की कप्तानी जहां एक बार फिर पैट कमिंस (Pat Cummins) करेंगे। वहीं रजत पाटीदार (Rajat Patidar) बेंगलुरु की कप्तानी करते दिखाई देंगे। हैदराबाद और बेंगलुरु दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। हालांकि, यह मुकाबला जीतकर हैदराबाद टॉप-2 में जगह बनाने की कोशिश करेगी।
May 22, 2026 | 04:34 PM IST

SRH vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला

IPL 2026 में आज सीजन का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Hyderabad) में खेला जाएगा। इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा। वहीं 7:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।