SRH vs MI: धुआंधार बल्लेबाजी के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया टीम मैनेजमेंट के इस संदेश ने जादू किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 28, 2024, 12:09 PM IST

IPL 2024, SRH vs MI: आईपीएल 2024 में बुधवार रात खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा मैन ऑफ द मैच बने। अपनी धुआंधार पारी के बाद उन्होंने कहा है कि मुंबई के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी प्रदर्शन के पीछे टीम प्रबंधन का खुलकर खेलने का संदेश था। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड की झड़ी लगाते हुए मुंबई के खिलाफ आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर तीन विकेट पर 277 रन बनाक 31 रन से जीत दर्ज की।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
  • अभिषेक शर्मा बने मैन ऑफ द मैच
  • टीम प्रबंधन के संदेश को दिया अभिषेक ने अपनी पारी का श्रेय

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा है कि मुंबई के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी प्रदर्शन के पीछे टीम प्रबंधन का खुलकर खेलने का संदेश था। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड की झड़ी लगाते हुए मुंबई के खिलाफ आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर तीन विकेट पर 277 रन बनाक 31 रन से जीत दर्ज की।

ट्रेविस हेड ने 24 गेंद में 62 और शर्मा ने 23 गेंद में 63 रन बनाये जबकि हेनरिच क्लासेन ने 34 गेंद में नाबाद 80 रन की पारी खेली । इससे पहले आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर पांच विकेट पर 263 रन था जो 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बनाया था। शर्मा ने कहा ,‘‘ मुझे अहसास ही नहीं हुआ कि यह सनराइजर्स के लिये सबसे तेज अर्धशतक था । मैं सिर्फ खुलकर खेलना चाहता था और आउट होने के बाद ही मुझे यह पता चला । मुझे काफी मजा आया।’’

End of Feed