IPL 2026, SRH vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (03 May 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ((Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह इस मैच में भी हैदराबाद की कमान संभालेंगे। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का पांचवा मैच है। इससे पहले यहां खेले पिछले तीन मैचों में मेजबान एसआरएच विजयी रहा है, जबकि एक मुकाबला लखनऊ ने जीता है। अब कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद अपने जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। आईए जानते हैं हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज हैदराबाद के मौसम का हाल। पिछले तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को होने वाले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ एक बार फिर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। पॉइंट टेबल में हैदराबाद तीसरे नंबर पर है, जबकि केकेआर आठवें नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में अबतक 9 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में उसे जीत मिली है और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं कोलकाता ने अबतक खेले गए 8 मैचों में से दो में जीत दर्ज की है, जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ है। ऐसे में दोनों के बीच हैदराबाद में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जानिए कैसा रहेगा राजीव गांधी स्टेडियम की पिच का हाल?
हैदराबाद बनाम कोलकाता पिच रिपोर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Head to Head)
इस सीजन लगातार 5 मैच जीत चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केकेआर के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगी। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें से कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। इन 31 मैचों में से जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मैच जीते हैं वहीं केकेआर ने इसमें से 19 मैच अपने नाम किया है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच जो मैच हुआ था, उसमें बाजी एसआरएच ने मारी है।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज की पिच रिपोर्ट (SRH vs KKR IPL Match Today Pitch Report)
आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां मैच एसआरएच के होम ग्राउंट हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन में अबतक चार मैच खेले गए हैं। इसमें से तीन मुकाबलों में होम टीम एसआरएच को जीत मिली है। जबकि एक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता है। अब हैदराबाद की नजर मंगलवार को घर पर लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर होगी। इस मैच में पिच पर भी सभी की नजरे होंगी। क्रिकेट प्रेमी यह जानना चाहते हैं कि हैदराबाद की पिच पर बल्लेबाज का दबदबा रहेगा या गेंदबाजों का बोलबाला होगा। बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर क्रिकेट फैंस को जमकर चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। यहां पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 162 रन है। इसी मैदान पर पिछले सीजन हैदराबाद ने 286 रन बनाए हैं। ऐसे में हार जीत किसी की भी हो लेकिन क्रिकेट प्रशसकों का हैदराबाद में मंगलवार को भरपूर मनोरंजन होगा।
आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में हैदराबाद और कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Hyderabad vs Kolkata IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में हैदराबाद और कोलकाता के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। हैदराबाद के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ट्रैविस हेड (Travis Head) की ओपनिंग जोड़ी पर होगी। इसके अलावा ईशान किशन (Ishan Kishan) पर भी हैदराबाद के फैंस की नजरें होंगी। इन तीनों के अलावा हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) और नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) की बैटिंग पर भी नजरें होंगी। गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins), प्रफुल्ल हिंगे (Prafull Hinge), ईशान मलिंगा (Ishan Malinga) और साकिब हुसैन (Sakib Hussain) पर सबकी नजरें होंगी। दूसरी तरफ कोलकाता के फैंस की नजरें कप्तान आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), रिंकू सिंह (Rinku Singh), सुनील नरैन (Sunil Narine), कैमरन ग्रीन (Cameron Green), राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi), टिम सीफर्ट (Tim Seifert), ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani), फिन एलन (Finn Allen) और वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora) पर होंगी।
हैदराबाद और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Full Squads)
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Sunrisers Hyderabad Full Squad):
पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी। सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।
