SRH vs GT Pitch Report: हैदराबाद और गुजरात के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, SRH vs GT Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने जा रही है। ये मैच गुजरात टाइटंस के लिए सिर्फ एक औपचारिकता होगा क्योंकि वो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। वहीं हैदराबाद की टीम टॉप-4 में मजबूत से अपनी जगह बनाए हुए है और इस मैच से अपना नेट रन रेट और मजबूत करने का प्रयास करेगी। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानेंगे इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसे हैं हैदराबाद के मैदान के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का मुकाबला
  • सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी
  • आज का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा

IPL 2024, SRH vs GT Pitch Report Today Match: आज आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच मुकाबला होगा। ये इस सीजन का 66वां मुकाबला होगा। मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ये मैच गुजरात टाइटंस के लिए आगे की उम्मीदों को लेकर अब कोई मायने नहीं रखता क्योंकि वे पिछले मैच में बारिश के कारण मैच रद्द होने से एक अंक लेकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय अंक तालिका में तीसरे नंबर पर मौजूद है और वे अपने नेट रन रेट (Net Run Rate) को और बेहतर करना चाहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस अब तक आईपीएल इतिहास में कितनी बार आमने-सामने आई हैं और किसका पलड़ा इन मैचों में भारी रहा है, आइए ये भी जान लेते हैं। हैदराबाद और गुजरात की टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले आईपीएल में खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 3 बार गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी है, जबकि 1 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है। मौजूदा सीजन के पहले चरण में जब ये दोनों टीमें टकराई थीं तब गुजरात टाइटंस ने अपने मैदान पर 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। आज जब ये दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी तब कई स्टार खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ट्रेविस हेड (Travis Head) की ओपनिंग जोड़ी, इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar), हेनरिच क्लासेन (Heinrich Klaasen) और कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। वहीं, दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और उनके साथी ओपनर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के साथ-साथ राशिद खान (Rashid Khan), नूर अहमद (Noor Ahmed) और डेविड मिलर (David Miller) से उम्मीदें रहेंगी।

End of Feed