SRH vs GT Pitch Report: हैदराबाद और गुजरात के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, SRH vs GT Pitch Report In Hindi Today Match: आज (6 अप्रैल 2025) को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 18वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जा रहा है। हैदराबाद जहां 4 में से केवल 1 मैच जीत पाई है। वहीं गुजरात टाइटंस 3 में से 2 मैच जीत चुकी है। आइए जानते हैं हैदराबाद की पिच रिपोर्ट और जरूरी आंकड़े

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मैच
  • हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा मैच
  • हैदराबाद की ऐसी रहेगी पिच रिपोर्ट

SRH vs GT Pitch Report in Hindi Today IPL 2025 Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 19वें मुकाबले में आज (6 अप्रैल 2025) को सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर गुजरात टाइटंस (Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans) के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस दमदार मैच का आयोजन हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम (Rajiv Gandhi Stadium) में किया जाएगा। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम 4 में से केवल 1 मैच जीत पाई है। टीम को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 80 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम दमदार प्रदर्शन करते हु्ए आ रही है। टीम को 3 में से 2 मैचों में जीत मिली है। टीम ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घर में घुसकर मात दे दी है। ऐसे में वे इसी जीत के रथ को जारी रखना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की नजर वापसी पर होगी। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) करेंगे वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में होगी। ये मैच शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। आइए जानते हैं हैदराबाद की आज की पिच की हर जानकारी।

SRH vs GT Pitch Report

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट

आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले एक नजर डाल लेते हैं टूर्नामेंट के इतिहास में इन दोनों टीमों के आपस में खेले गए मैचों के आंकड़ों पर। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक केवल 5 बार टक्कर हुई है। इसमें भी गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में गुजरात को 3 बार जीत मिली है। वहीं हैदराबाद की टीम केवल एक मैच में जीत दर्ज कर पाई है। आज का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा तो इस मैदान पर भी दोनों टीमों के आंकड़े जान लेते हैं। हैदराबाद और गुजरात ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में केवल एक ही मैच खेला है, जिसे बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

End of Feed