SRH vs GT Highlights: गिल की कप्तानी पारी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद की चौथी हार
IPL Ank Talika 2025 Points Table in Hindi: Watch Online Here
SRH vs GT Highlight Today IPL Match : गुजरात की पारी
- गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की।
- 15 रन के स्कोर पर गुजरात को पहला झटका लगा, साई सुदर्शन 5 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हुए।
- खाता भी नहीं खोल पाए जोस बटलर, कमिंस ने क्वालेसन के हाथों कैच कराया।
- पावरप्ले में गुजरात टाइटंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाए।
- तीसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर ने 90(55) रन की साझेदारी की और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
- वाशिंगटन सुंदर 29 गेंद में 49 रन की पारी खेलकर मोहम्मद शमी का शिकार बने, यह आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर है।
- गुजरात टाइटंस ने 153 रन का लक्ष्य 20 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
- शुभमन गिल 43 गेंद में 61 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 16 गेंद में नाबाज 35 रन की पारी खेली।
SRH vs GT Highlight Today IPL Match : हैदराबाद की पारी
- अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पारी की शुरुआत की।
- पहले ही ओवर में हेड को सिराज ने चलता किया, वह 8 रन बनाकर आउट हुए।
- दूसरे विकेट के रुप में अभिषेक शर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें सिराज ने तेवतिया के हाथों कैच कराया।
- तीसरा झटका हैदराबाद को 50 रन के स्कोर पर लगा जब ईशान किशन 17 रन बनाकर आउट हुए।
- चौथे विकेट के लिए हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 50 रन की साझेदारी की और टीम की कुछ हद तक वापसी कराई।
- हेनरिक क्लासेन ने 27 रन की छोटी लेकिन प्रभावी पारी खेली, उन्हें साई किशोर ने क्लीन बोल्ड किया।
- 105 रन के स्कोर पर नीतीश कुमार रेड्डी आउट हुए, उन्हें साई किशोर ने 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
- कामिंदु मेंडिस 1 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने साई सुदर्शन के हाथों कैच कराया।
- पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए।
- शुभमन गिल ने 36 गेंद में पूरी की फिफ्टी, पारी में लगाए 7 चौके।
हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी (SRH Vs GT Head to Head)
हेड टू हेड की बात करें तो हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम 5 बार एक दूसरे से भिड़ी है जिसमें से 3 बार बाजी गिल एंड कंपनी ने मारी है और एक बार हैदराबाद को जीत मिली है। पिछला मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन- (SRH Vs GT Playing 11Today Match)
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कमिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा
SRH vs GT Live Score: गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली। गुजरात के सामने 153 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने गिल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गिल के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 49 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 35 रन की पारी खेली।SRH vs GT Live Score: अर्धशतक से चूके वाशिंगटन सुंदर
29 गेंद में 49 रन की पारी खेलकर वाशिंगटन सुंदर आउट हो गए, उन्हें शमी ने अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया। सुंदर ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 90(55) रन की साझेदारी की।SRH vs GT Live Score: वाशिंगटन सुंदर ने बनाया आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर
वाशिंगटन सुंदर ने गुजरात के लिए डेब्यू करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। फिलहाल वह 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल 45 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।SRH vs GT Live Score: 8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर-64 रन
वाशिंगटन सुंदर और गिल की जोड़ी ने अपनी टीम को मैच में बनाए रखा है। 9वें ओवर में टीम का स्कोर 64 रन हो गया है। सुंदर 31 और गिल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।🌟 SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की सधी हुई शुरुआत, वॉशिंगटन सुंदर का तूफानी अंदाज़ 🌟
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Match Scorecard | SRH vs GT Timelineओवर समाप्त: 7
गुजरात टाइटंस (GT) का स्कोर: 56/2
🔸 वर्तमान रन रेट (CRR): 8.00
🔸 ज़रूरत रन रेट (RRR): 7.46
🔸 97 रन की ज़रूरत 78 गेंदों में
बल्लेबाजों का प्रदर्शन (SRH vs GT Live)
वॉशिंगटन सुंदर: 29 रन (12 गेंदों में, 3 चौके, 2 छक्के)
शुभमन गिल: 21 रन (18 गेंदों में, 3 चौके)
गेंदबाजी का हाल (Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Timeline)
जयदेव उनादकट: 1 ओवर, 8 रन, कोई विकेट नहीं
सिमरजीत सिंह: 1 ओवर, 20 रन, कोई विकेट नहीं
6वां ओवर (जयदेव उनादकट की गेंदबाजी)
6.1: शुभमन गिल ने सीधी लेंथ गेंद को सीधा खेला – कोई रन नहीं
6.2: गिल ने लांग ऑन की दिशा में खेला – 1 रन
6.3: वॉशिंगटन सुंदर ने पैड पर आई गेंद को डीप मिडविकेट की ओर मोड़ा – 1 रन
6.4: सुंदर का धमाका! गैप में खेला और चौका जड़ा – 4 रन
6.5: गिल ने मिड ऑफ की दिशा में सिंगल लिया – 1 रन
6.6: सुंदर ने कवर की ओर खेलते हुए एक रन चुराया – 1 रन
👉 इस ओवर में कुल 8 रन आए।
SRH vs GT Live Score: सुंदर की तूफानी बल्लेबाज़ी से बदला मैच का रंग, गुजरात टाइटंस पर दबाव बढ़ा
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans match scorecard में आज कुछ बेहद ही दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। 6 ओवर खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस (GT) ने 2 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अब 84 गेंदों में 105 रन चाहिए। इस समय क्रीज़ पर वॉशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल डटे हुए हैं, लेकिन सबसे खास बात रही सुंदर की तूफानी बल्लेबाज़ी।Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans timeline:
5वां ओवर:
▶ 5.1: सिमरजीत की शॉर्ट गेंद, सुंदर ने पुल शॉट खेलकर डीप मिडऑन पर चौका जड़ा।
▶ 5.2: अगली ही गेंद पर एक और पुल शॉट, इस बार डीप मिडविकेट पर चौका।
▶ 5.3: लेंथ बॉल पर कोई रन नहीं।
▶ 5.4: लेग स्टंप की ओर गेंद, सुंदर ने शफल कर पिकअप शॉट खेला और छक्का जड़ दिया।
▶ 5.5: कोई रन नहीं।
▶ 5.6: फिर से शॉर्ट लेंथ बॉल पर डीप फाइन लेग पर शानदार छक्का।
6 गेंदों में 20 रन, वॉशिंगटन सुंदर का आक्रामक अंदाज़ SRH vs GT live मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर दबाव बनाता दिख रहा है।
बल्लेबाज़ी स्कोर:
वॉशिंगटन सुंदर – 23 रन (9 गेंदों में, 2 चौके, 2 छक्के)
शुभमन गिल – 19 रन (15 गेंदों में, 3 चौके)
गेंदबाज़ी स्कोर:
सिमरजीत सिंह – 1 ओवर में 20 रन, कोई विकेट नहीं
मोहम्मद शमी – 3 ओवर में 22 रन, 1 विकेट
कमिंस की खतरनाक गेंद पर बटलर का बुरा हाल – सिर्फ 3 गेंद में किया चलता!
SRH vs GT LIVE: कमिंस की लहराती गेंद पर बटलर बोल्ड, SRH को मिली शानदार शुरुआत | Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Match Scorecardसनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में पैट कमिंस ने अपने पहले ओवर में ही तहलका मचा दिया। SRH vs GT live score के अनुसार, उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज़ जॉस बटलर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। यह विकेट उनके शानदार लाइन और लेंथ का नतीजा था।
3.5 ओवर में बटलर को आउट करते हुए कमिंस ने Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Timeline में अहम मोड़ ला दिया। गेंद ऑफ स्टंप के पास हार्ड लेंथ पर पिच हुई, अंदर की ओर मूव करते हुए बटलर के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर क्लासेन के दस्तानों में समा गई। बटलर ने 3 गेंदों का सामना किया लेकिन कोई रन नहीं बना सके।
👉 जॉस बटलर c †क्लासन b कमिंस 0 (3 गेंद, 0 चौके, 0 छक्के)
👉 SR: 0.00
🏏 ओवर 3.1 से 3.4 तक का विवरण:
3.1 ओवर: कमिंस की बाहर जाती लेंथ बॉल को गिल ने कवर की दिशा में ड्राइव किया, लेकिन रन नहीं मिला।
3.2 ओवर: गिल ने सीधी लेंथ बॉल को मिड ऑफ की ओर डिफेंड किया, कोई रन नहीं।
3.3 ओवर: बैक ऑफ लेंथ गेंद को ऑन साइड में मिडविकेट की ओर खेलकर गिल ने एक रन लिया।
3.4 ओवर: बटलर ने फुलर डिलीवरी को सीधे कमिंस की ओर खेला, कोई रन नहीं।
OMG! पैट कमिंस की तूफानी गेंदबाज़ी से ज़ीरो पर आउट हुए जॉस बटलर
SRH vs GT Match Toss LIVE: हैदराबाद ने रखा 153 रन का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने गुजरात के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा। पिच धीमी दिख रही है और गेंद रुककर आ रही है। स्पिनर्स का रोल काफी अधिक होगा। ये स्कोर बहुत बड़ा तो नहीं है, लेकिन फिर भी SRH के पास लड़ने के लिए कुछ है।SRH vs GT Match Toss LIVE: साई किशोर ने तोड़ी साझेदारी
साई किशोर ने खतरनाक होती क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी की साझेदारी तोड़ दी। उन्होंने क्लासेन को 27 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा है। एक और विकेट सिराज के लिए, अपने घरेलू मैदान पर क्या प्रदर्शन किया है लोकल लड़के सिराज ने, फुलर गेंद स्टंप पर, बड़े शॉट के लिए गए थे, पूरी तरह मिस कर गए, लेग स्टंप को उड़ा गई गेंद, सिराज ने चार विकेट के साथ समाप्त किया अपना स्पेलSRH vs GT Match Toss LIVE: 4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- SRH 37/1
हेड का विकेट गिरने के बाद हैदराबाद ने वापसी कर ली। 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हैदराबाद ने 37 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 18 और ईशान किशन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज गुजरात टाइटंस का मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लगातार दो मुकाबला जीतक गुजरात के हौसले बुलंद हैं, जबकि हैदराबाद की टीम लगातार 3 मुकाबला हार चुकी है। सनराइजर्स ने अपने पहले मैच में अलग ब्रांड की क्रिकेट खेलते हुए 286 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाजों की आक्रामकता गायब सी हो गई। सनराइजर्स ने अगले तीन मैच में 190, 163 और 120 रन बनाए। ऐसे में गुजरात के खिलाफ मैच में हैदराबाद को पुरानी फॉर्म वापस लानी होगी।
SRH vs GT Match Toss LIVE:लाइव एक्शन शुरू
लाइव एक्शन शुरू, अभिषेक शर्मा और हेड ने की है पारी की शुरुआत।राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में हुए पिछले 5 IPL मैचों के स्कोरकार्ड और नतीजे (Last 5 IPL Matches Scorecards And Results At Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad)
मुकाबले की तारीखदोनों टीमेंमैच का स्कोरकार्डनतीजा
2 मई 2024हैदराबाद-राजस्थानहैदराबाद- 201/3, राजस्थान- 200/7हैदराबाद 1 रन से जीता
8 मई 2024हैदराबाद-लखनऊलखनऊ- 165/4, हैदराबाद- 167/0 (9.4 ओवर)हैदराबाद 10 विकेट से जीता
19 मई 2024हैदराबाद-पंजाबपंजाब- 214/5, हैदराबाद- 215/6 (19.1 ओवर)हैदराबाद 4 विकेट से जीता
23 मार्च 2025हैदराबाद-राजस्थानहैदराबाद- 286/6, राजस्थान- 242/6 (20 ओवर)हैदराबाद 44 रन से जीता
27 मार्च 2025हैदराबाद-लखनऊहैदराबाद- 190/9, लखनऊ- 193/5(16.1 ओवर)लखनऊ 5 विकेट से जीता
SRH vs GT Match Toss LIVE: टॉस के समय क्या बोले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस
पैट कमिंस; पहले बल्लेबाजी करके खुश हूं। हम आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहते हैं। यह एक ऐसा मैदान है जिस पर हमें बल्लेबाजी करना पसंद है, हमने कुछ समय पहले इस मैदान पर 280 रन बनाए थे। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हमें अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। हर्षल पटेल बीमार होने के कारण टीम से बाहर हैं, जयदेव उनादकट टीम में आए हैं।SRH vs GT Match Toss LIVE: पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।SRH बनाम GT हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मैच खेले: 5 | SRH जीता: 1 | GT जीता: 3 | कोई परिणाम नहीं: 1SRH इस मैच में KKR से मिली बड़ी हार के बाद वापसी की कोशिश कर रही है। ईडन गार्डन्स में 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम लगातार विकेट खोती गई और सिर्फ 120 रन पर सिमट गई। 80 रन की हार ने टीम के मिडिल ऑर्डर की कमजोरी और बल्लेबाजी की कमी को साफ दिखा दिया। वहीं दूसरी तरफ, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। पंजाब किंग्स से पहला मैच हारने के बाद गुजरात ने लय पकड़ी और पिछले तीन में से दो मैच जीतकर मजबूत वापसी की है।
SRH vs GT Match Toss LIVE: हैदराबाद का स्क्वॉड
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा।SRH vs GT Dream11 Prediction Today Match 19 Playing XI: आईपीएल 2025 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, टीम, प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
### 🔝 **SRH vs GT Dream11 के लिए टॉप खिलाड़ी चयन**#### 🏏 **शुभमन गिल (GT)**
- दुनिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं, हालांकि इस सीज़न की शुरुआत धीमी रही है।
- IPL 2023 से अब तक 1,401 रन बनाए हैं – औसत: 48, स्ट्राइक रेट: 154।
- इस अवधि में 4 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं।
- पिछली 5 पारियां: 14 (14), 38 (27), 33 (14), 39 (37), 33 (14)।
#### 🧨 **हैनरिक क्लासेन (SRH)**
- इस सीजन 4 पारियों में 125 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट: 176।
- हैदराबाद में शानदार रिकॉर्ड – 495 रन, औसत: 55, स्ट्राइक रेट: 191।
- IPL 2023 से अब तक 1 शतक और 6 अर्धशतक।
- पिछली 5 पारियां: 33 (21), 32 (19), 26 (17), 34 (14), 76 (47)।
#### ⚡ **नितीश कुमार रेड्डी (SRH)**
- इस सीजन 4 पारियों में सिर्फ 76 रन, लेकिन बैटिंग पोजिशन के कारण फैंटेसी टीम के लिए बेहतर विकल्प।
- इस मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा – 6 पारियों में 202 रन, औसत: 50, स्ट्राइक रेट: 151।
- पिछली 5 पारियां: 19 (15), 0 (2), 32 (28), 30 (15), 0 (1)।
---
### 🧢 **कप्तान और उप-कप्तान के लिए टॉप विकल्प**
#### 💥 **ट्रैविस हेड (SRH)**
- इस सीजन में शुरुआत में 67 (31) और 47 (28) जैसे बड़े स्कोर बनाए।
- 2024 से अब तक T20 में 1,582 रन – औसत: 40, स्ट्राइक रेट: 182।
- हैदराबाद में 385 रन – औसत: 48, 4 अर्धशतक।
- पिछली 5 पारियां: 4 (2), 22 (12), 47 (28), 67 (31), 31 (14)।
#### ✅ **साई सुदर्शन (GT)**
- इस सीजन अब तक 3 पारियों में 186 रन बनाए हैं।
- IPL में कुल 1,222 रन – औसत: 49, स्ट्राइक रेट: 141।
- तकनीकी रूप से मजबूत और रिस्क-फ्री बल्लेबाज।
- पिछली 5 पारियां: 49 (36), 63 (41), 74 (41), 9 (9), 103 (51)।
#### 🔥 **जोस बटलर (GT)**
- इस सीजन अब तक 3 पारियों में 166 रन – स्ट्राइक रेट: 172।
- पिछली पारी में 73* (39) की नाबाद धमाकेदार पारी खेली।
- हैदराबाद में रिकॉर्ड कमजोर – औसत: सिर्फ 15, लेकिन तीसरे नंबर पर बैटिंग करना उनके लिए फायदेमंद।
- पिछली 5 पारियां: 73* (39), 39 (24), 54 (33), 7 (7), 2 (3)।
SRH vs GT Match Toss LIVE: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया।SRH vs GT Match Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, हैदराबाद और गुजरात का मुकाबला
आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने घर पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस के लिए यह चौथा जबकि हैदराबाद के लिए यह 5वां मुकाबला है। लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी गुजरात की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। हैदराबाद की टीम लगातार 3 मुकाबला हार चुकी है और वह 2 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे है।सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले से पहले जानें आज का मैच कौन जीतेगा
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक केवल 5 बार टक्कर हुई है। इसमें भी गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में गुजरात को 3 बार जीत मिली है। वहीं हैदराबाद की टीम केवल एक मैच में जीत दर्ज कर पाई है। आज का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा तो इस मैदान पर भी दोनों टीमों के आंकड़े जान लेते हैं। हैदराबाद और गुजरात ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में केवल एक ही मैच खेला है, जिसे बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। हेड टू हेड में भले ही गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता हो लेकिन गूगल के मुताबिक इस मैच में हैदराबाद के जीत के चांस ज्यादा नजर आ रहे हैं। गूगल के मुताबिक हैदराबाद के जीत के चांस 54 प्रतिशत है वहीं गुजरात टाइटंस के जीत के चांस केवल 44 प्रतिशत ही है।SRH vs GT Live Score: हेड टू हेड में भारी गुजरात का पलड़ा
हेड टू हेड की बात करें तो हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम 5 बार एक दूसरे से भिड़ी है जिसमें से 3 बार बाजी गिल एंड कंपनी ने मारी है और एक बार हैदराबाद को जीत मिली है। पिछला मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था।SRH vs GT Today Match Pitch Report in Hindi
आईपीएल 2025 में मेहमान गुजरात टाइटंस और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला आज का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेला जाना है। इस ग्राउंड की पिच से अब हर आईपीएल फैन और हर क्रिकेटर अच्छी तरह से वाकिफ हो चुका है कि यहां रनों की बरसात होना तय है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम हो, या लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम, दोनों ही तरफ से बल्लेबाजों का आक्रामक तेवर देखने को नजर आता है। इस मैदान पर अब तक इस सीजन में दो धमाकेदार मुकाबलों का आयोजन किया गया है और दोनों में ही रनों की झड़ी लग गई है। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से हुई थी जिसमें मेजबान टीम ने 286 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था वहीं इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी आसानी से 242 रन बना लिए थे। इसके बाद दूसरे मैच में भी ये ही मंजर देखने को मिला। जब लखनऊ के खिलाफ मैच में हैदराबाद ने 190 रन बनाए और लखनऊ की टीम ने केवल 16 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैदान पर भले ही बल्लेबाजों का दबदबा रहता है लेकिन गेंदबाजों के लिए भी शुरुआत में मदद मौजूद हैं। यहां पर अब तक खेले गए दोनों मैचों में तेज गेंदबाजों ने ज्यादा विकेट झटके हैं। वहीं स्पिनर्स केवल 5 विकेट लेने में कारगर रहे हैं। पिछले मैच में शार्दुल ठाकुर ने यहां पर 4 विकेट लिए थे जो कि दर्शाता है कि यहां पर तेज गेंदबाज कमाल कर सकते हैं। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक का सर्वाधिक स्कोर इसी सीजन में हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 286 रन बनाते हुए दर्ज कराया था। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन है। हैदराबाद में आईपीएल के 79 मुकाबले आज तक खेल जा चुके हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 35 मैचों में जीत मिली है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा सफलताएं हाथ लगी हैं, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने यहां पर 44 मैच जीते हैं। हैदराबाद की टीम ने अपने इस मैदान पर पिछले 5 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है।SRH vs GT Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 7 बजे होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉट स्टार ऐप और वेबसाइटस् पर देखी जा सकती है।
SRH vs GT Live Score: आईपीएल में आज गुजरात का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से
इंडियन प्रीमियर लीग में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होने वाला है। लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी गुजरात की नजर जहां जीत की हैट्रिक पर है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी हैन्यूजीलैंड दौरे पर टीम चयन को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर ने दिए बड़े संकेत
Asian Games 2026: वुशू फाइनल में पहुंची रोशिबिना देवी नाओरेम, अब गोल्ड पर नज़र
Asian Games 2026: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम नहीं पार कर पाई चीन की दीवार, कांस्य जीतकर दोहराया 40 साल पुराना कारनामा
EXPLAINER: क्यों भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है न्यूजीलैंड दौरा? दो खतरनाक चीजें कर रहीं इशारा
India vs Thailand Hockey: दीपिका कुमारी के 9 गोल की मदद से भारत ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, थाईलैंड को 20-1 से हराया
© 2026 Times Horizon Private Limited
