SRH vs GT Dream11 Prediction: हैदराबाद और गुजरात का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

SRH vs GT Dream11 Prediction, Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले यहां चुनें ड्रीम इलेवन टीम।

SRH vs GT Dream11 Prediction, Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस लगातार दो मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है तो पहला मुकाबला जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार 3 मुकाबला हार चुकी है। हेड टू हेड की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीम इस लीग में 5 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है, जिसमें से 3 मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम रहा है। एक मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है।

srh vs gt dream 11

हैदराबाद और गुजरात मैच की ड्रीम इलेवन (साभार-TNN)

हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर (Watch Out Player Sunrisers Hyderabad)

हैदराबाद की टीम पहला मुकाबला जीतने के बाद लगातार खराब खेल रही है। अलग ब्रांड की क्रिकेट खेलने वाली यह टीम बल्लेबाजी में संघर्ष कर रही है। जो विस्फोटक ओपनर कभी इस टीम की ताकट हुआ करती थी, वही आज कमजोरी बन गई है। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों की बात करें अभिषेक शर्मा ने बल्ले से संघर्ष किया है। वह केवल 33 रन बना पाए हैं। गुजरात के खिलाफ मैच में ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर खास नजर होगी।

End of Feed