SRH vs CSK Playing 11: हैदराबाद और चेन्नई की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2026, 12:00 PM IST

SRH vs CSK Playing 11: आईपीएल के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद के लिए यह मुकाबला बेहद खास है क्योंकि पैट कमिंस वापसी करने वाले हैं।

SRH vs CSK Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर इस सीजन यह तीसरा मुकाबला है। अब तक हुए दो मैच में हैदराबाद ने एक में जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा। पिछले मुकाबले में हैदराबाद की गेंदबाजी पटरी पर लौट आई, जिससे इस टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। चेन्नई के खिलाफ मैच में पैट कमिंस के खेलने की भी संभावना है ऐसे में परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुनने की बड़ी जिम्मेदारी टीम मैनेजमेंट पर होगी।

CSK vs SRH PLAYING XI

चेन्नई और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय

पिछले मुकाबले में हैदराबाद को दो डेब्यूटेंट का सहारा मिला था। साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे की गेंदबाजी ने अचानकर इस टीम की गेंदबाजी समस्या खत्म कर दी थी और अब ऐसी खबर है कि पैट कमिंस भी टीम से जुड़ गए हैं। कमिंस के जुड़ने से टीम की गेंदबाजी और भी मजबूत होगी, लेकिन प्लेइंग इलेवन में किसे रखा जाए और किसे हटाया जाए इसको लेकर टीम मैनेजमेंट को माथापच्ची करनी पड़ सकती है। बल्लेबाजी में हेड और अभिषेक कंसिसटेंट नहीं हैं। ऐसे में अगर दोनों इस मुकाबले में चले तो हैदराबाद को जीत से कोई रोक सकता है।

End of Feed