T20 Lowest Score: 10 रन पर ऑलआउट हुई टीम, खाता भी नहीं खोल पाए 7 बल्लेबाज

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 27, 2023, 05:59 PM IST

Isle od Man tour of spain: स्पेन और आइल ऑफ मैन के बीच रविवार को हुए एक टी20 मैच में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना जिसे कोई भी टीम याद नहीं रखना चाहेगी। आइल ऑफ मैन ने टी20 में सबसे छोटा स्कोर किया। जवाब में उतरी स्पेन क्रिकेट टीम ने महज दो गेंद पर बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया।

आइल ऑफ मैन के लिए रविवार का दिन बेहद शर्मानक रहा। आइल ऑफ मैन की क्रिकेट टीम ने टी20 मुकाबले में सबसे छोटा स्कोर किया। पहले खेलते हुए आइल ऑफ मैन की टीम 10 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसको स्पने टीम ने 118 गेंद शेष रहते हुए बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। आइल ऑफ मैन की यह छठ टी20 मैचों की सीरीज में पांचवीं हार है, जबकि दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला नहीं खेला गया था।

T20 Lowest Score.

क्रिकेट का प्रतीकात्मक फोटो।

सात बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता

स्पेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आइल ऑफ मैन टीम 8.4 ओवर में 10 रन पर ढेर हो गई। टीम के सात खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोसेफ बरोज ने टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए। बरोज ने 57.14 की स्ट्राइक रेट से 7 गेंदों पर सर्वाधिक 4 रन बनाए, जबकि जॉर्ज बरोज, ल्यूक वार्ड और याकूब बटलर ने टीम के लिए दो-दो रन जोड़े। जवाब में खेलने उतरी स्पेन क्रिकेट टीम ने दो गेंद पर बिना किसी नुकसान के 13 रन बनाकर मैच पर कब्जा जमाया।

End of Feed