DPL: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने फाइनल में बनाई जगह, सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 15 रन से दी मात

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में 193/7 का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स 19.4 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। 15 रन की जीत के साथ साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स DPL 2026 के फ़ाइनल में पहुंच गई, जबकि सेंट्रल दिल्ली किंग्स को अब क्वालिफायर 2 खेलना होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बुधवार को क्वालीफायर-1 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 15 रन से हराकर DPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जबकि सेंट्रल दिल्ली किंग्स को अब क्वालिफ़ायर 2 खेलना होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में 193/7 का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स 19.4 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई।

South Delhi Superstarz

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने फाइनल में बनाई जगह। फोटो- DPL

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को अनमोल शर्मा ने मजबूत शुरुआत दिलाई, जिन्होंने 42 गेंद में शानदार 67 रन बनाए। उनकी इस तूफानी पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्हें कप्तान-विकेटकीपर तेजस्वी दहिया का अच्छा साथ मिला। जिन्होंने 33 गेंद में दमदार 57 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे।

End of Feed