Ram Mandir Pran Pratishtha: राम नाम की विदेश में भी मची धूम, रामभक्त दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने दी शुभकामनाएं

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 22, 2024, 06:30 AM IST

भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों को अयोध्या में हो रहे रामलला प्राणप्रतिष्ठा समारोह की शुभकामनाएं दी हैं।

जोहान्सबर्ग: अयोध्या में नए मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह की धूम पूरी दुनिया में मची हुई है। ऐसा लग रहा है कि कण-कण में राम नाम व्याप्त हो गया है। रामभक्त इस पल के साक्षी होने से फूले नहीं समा रहे हैं और एक दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। ये सिलसिला केवल भारत में ही नहीं बल्कि सात समंदर पार विदेशों में रह रहे भारतीय हिंदुओं के बीच भी चल रहा है।

Keshav Maharaj

केशव महाराज

हर जगह शांति, सद्भावना और आध्यात्मिकता बनी रहे

ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के राम भक्त क्रिकेटर केशव महाराज ने भी दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को इस मौके पर शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। केशव महाराज ने वीडियो संदेश जारी करके कहा, आप सभी को नमस्कार, मैं दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को अयोध्या में राम मंदिर में हो रहे पावन कार्य की शुभकामनाएं देता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि हर जगह शांति, सद्भावना और अध्यात्मिकता बनी रहे। जय श्री राम!

End of Feed