वियान मुल्डर ने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़कर रचा इतिहास, नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

वियान मुल्डर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन शतक जड़कर अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया है।

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मुल्डर ने 221 गेंद में 115 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े। उनकी और रेयान रिकल्टन(101) की शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखने में सफल रही। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 181 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। वहीं से मुल्डर और रिकल्टन की जोड़ी ने पारी को संभाला और टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया।

Wiaan Mulder

वियान मुल्डर (फोटो क्रेडिट @ProteasMenCSA X)

टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा कन्वर्जन रेट

End of Feed