SA W vs IND W Highlights: T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम को झटका, अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार

दक्षिण अफ्रीका के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मलाबा (15 रन पर दो विकेट) और डि क्लर्क (26 रन पर दो विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। पांचवें टी20I मैच में भारत को 23 रन से मात दी।

बेनोनी, (भाषा)। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के नाबाद अर्धशतक के बाद नोनकुलुलेको मलाबा और नदिनी डि क्लर्क की धारदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 23 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज 4-1 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मलाबा (15 रन पर दो विकेट) और डि क्लर्क (26 रन पर दो विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

SA W vs IND W

साउथ अफ्रीका ने पांचवें टी20 मैच में भारत को 23 रन से हराया। फोटो- सोशल मीडिया

एलिज मारी मार्क्स, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका ने भी एक-एक विकेट चटकाया। भारत की ओर से भारत फुलमाली ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। उनके अलावा ऋचा घोष (नाबाद 25) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (22) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाईं। दक्षिण अफ्रीका की धारदार गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी।

End of Feed