साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुए दो स्टार तेज गेंदबाज

Ottneil Baartman Injury: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को लगातार दूसरे बड़े झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें सीजन के पहले फर्स्ट क्लास मैच में लगी।

Ottneil Baartman

ओटनील बार्टमैन (फोटो साभार- @ProteasMenCSA)

हैमस्ट्रिंग की वजह से बाहर हुए बार्टमैन

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉल्फिन्स की तरफ से खेलते हुए वे सिर्फ 5 ओवर ही डाल पाए और दूसरी पारी में बैटिंग करने भी नहीं आए। अब उनका पूरा मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद ही पता चलेगा कि वे कितने दिन तक बाहर रहेंगे। बार्टमैन से पहले कागिसो रबाडा भी इसी तरह की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रबाडा की वापसी को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। बोर्ड उनकी फिटनेस पर नजर रख रहा है ताकि 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज तक वे फिट हो जाएं।

End of Feed