South Africa In World Cup: क्रिकेट के 'ट्रेजडी किंग' फाइनल में, लेकिन जरा देख लीजिए इनका इतिहास

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2024, 04:21 PM IST

South Africa World Cup History: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बना ली है। ये पहला मौका है जब 'चोकर्स' और 'ट्रेजडी किंग' नाम से मशहूर ये टीम अंतिम समय पर अटकी नहीं और किसी वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना ली। अब भी फाइनल मुकाबला बाकी है, इसलिए एक नजर डाल लेते हैं उनके अजीबोगरीब इतिहास पर।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका
  • क्रिकेट की 'ट्रेजडी किंग' है दक्षिण अफ्रीका
  • क्यों मिला था 'चोकर्स' का तमगा, फाइनल में क्या होगा

South Africa Cricket Team In World Cups: विश्व कप नॉकआउट में दक्षिण अफ्रीका का दिल बार बार टूटता आया है। उसकी दास्तां शेक्सपियर की किसी ‘ट्रेजेडी’ की तरह ही रही जिसमें सुखांत का बस इंतजार ही रहता था। आलम यह था कि दक्षिण अफ्रीका को दबाव के आगे घुटने टेकने वाले ‘चोकर्स’ कहा जाने लगा लेकिन एक मैच ने दास्तां बदल दी, वक्त बदल दिया और जज्बात बदल दिये।

South Africa Cricket Team Chokers History

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (X/AP)

अफगानिस्तान को तारोबा में टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में नौ विकेट से हराकर पहली बार दक्षिण अफ्रीका टीम फाइनल में पहुंची तो न जाने कितने सालों के जख्मों पर मरहम लग गया। लेकिन अभी भी फाइनल मुकाबला बाकी है जहां उनकी टीम को असल चुनौती का सामना करना होगा और वर्ल्ड ट्रॉफी से सालों के इस फासले को मिटाना होगा। दक्षिण अफ्रीका के आईसीसी टूर्नामेंटों में निराशाजनक अतीत की बानगी इस प्रकार है..

End of Feed