बॉल टैम्परिंग कांडः अब विवाद में कूदे महान पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स, दिया बड़ा बयान

AB de Villiers Statement On 2018 Ball Tampering Scandal: अब दक्षिण अफ्रीका के महान पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी बॉल टैम्परिंग कांड से जुड़े हो रहे खुलासों से पनपे विवाद में कूद पड़े हैं। डिविलियर्स ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। यहां जानिए उन्होंने क्या कहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2018 बॉल टैम्परिंग कांड
  • अब एबी डिविलियर्स ने भी दिया बड़ा बयान
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम को एबी ने आड़े हाथ लिया

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने दावा किया है कि 2018 की दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों को बॉल-टैम्परिंग के बारे में पता था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात में "ज़रा भी शक नहीं" है कि टीम ने कुख्यात केप टाउन टेस्ट से पहले ही जानबूझकर हद पार कर दी थी।

AB de Villiers Opens Up On 2018 Ball Tampering Scandal

एबी डिविलियर्स (X)

'नाइन डॉट कॉम डॉट एयू' (nine.com.au) के अनुसार, डिविलियर्स ने यह बात तब कही जब वे 2018 के बॉल-टैम्परिंग कांड - जिसे 'सैंडपेपरगेट' के नाम से जाना जाता है - के बारे में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के हालिया खुलासों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

End of Feed