ICC Rankings: फाइनल में जीतकर भी ऑस्ट्रेलिया से पीछे रह गई द.अफ्रीका की टीम, जानें भारत का क्या है हाल

ICC Rankings: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने रैंकिंग जारी कर दी है। इसके मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम का कब्जा बरकरार है वहीं भारतीय टीम भी चौथे नंबर पर ही मौजूद है।

ICC Rankings: दक्षिण अफ्रीका ने 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीतकर आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में एक पायदान छलांग लगाई है। प्रोटीज़ अब 114 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड 113 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है। हालांकि, WTC फाइनल में हारने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया अभी भी 123 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर काबिज़ है।

bavuma ap

आईसीसी रैंकिंग में पीछे अफ्रीका (फोटो- AP)

भारत चौथे स्थान पर, इंग्लैंड से पीछे

टेस्ट रैंकिंग में शेष टीमों के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत, जिसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारी है, 105 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया जल्द ही 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड पांचवें और जिम्बाब्वे 12वें स्थान पर है।

End of Feed