T20 World Cup 2026, SA vs ZIM, Super 8 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे को पांच विकेट मात देकर किया सुपर-8 राउंड का अंत, सेमीफाइनल में होगी न्यूजीलैंड से भिड़ंत

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने सुपर-8 राउंड के आखिरी मुकाबले में जिंबाब्वे को 5 विकेट के अंतर से मात दी। दक्षिण अफ्रीका की अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से ईडेन गार्डन्स में भिड़ंत होगी। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

नई दिल्ली: कप्तान सिकंदर रजा (73 रन और तीन विकेट) के हरफनमौला खेल के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के औपचारिकता वाले मुकाबले में रविवार को यहां पांच विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अब तब सभी मैचों में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। पहले ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी दक्षिण अफ्रीका की टीम इस जीत से सुपर आठ के ग्रुप एक में शीर्ष पर रही जबकि शुरुआती ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाला जिम्बाब्वे सुपर आठ में जीत का खाता खेलने में नाकाम रहा। रजा की 43 गेंद में आठ चौके और चार छक्के समेत 73 रन की पारी के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम सात विकेट पर 153 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

South Africa vs Zimbabwe

दक्षिण अफ्रीका बनाम जिंबाब्वे

दक्षिण अफ्रीका टीम अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए कोलकाता जायेगी। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 18 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाये। उन्होंने चौथे विकेट के लिए डेविड मिलर (16 गेंद में 22 रन) के साथ 25 गेंद में 50 रन की साझेदारी की। रेयान रिकल्टन ने 22 गेंद में चार छक्के की मदद से 31 का योगदान दिया। जॉर्ज लिंडे (21 गेंद में नाबाद 30) और ट्रिस्टन स्टब्स(24 गेंद में नाबाद 21) ने छठे विकेट के लिए 44 गेंद में 53 रन की अटूट साझेदारी के साथ टीम की जीत पक्की कर दी। जिम्बाब्वे के लिए रजा ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिये।

End of Feed