SA vs WI: तेंबा बावुमा की कप्तानी में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का विजयी अभियान जारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 11, 2023, 07:46 PM IST

South Africa vs West Indies 2nd Test: जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 284 रन से हराया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से कब्जा जमाया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले कप्तान तेंबा बावुमा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

South Africa vs West Indies 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी तेंबा बावुमा की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का विजयी अभियान जारी रहा। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज को 284 रन से हराया और सीरीज पर कब्जा जमाया। टीम 2007 से अजेय है। दक्षिण अफ्रीफा के कप्तान तेंबा बावुमा प्लयेर ऑफ द मैच रहे, जबकि एडेन मार्करम प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

South Africa vs West Indies

तेंबा बावुमा टीम के साथी खिलाड़ी के साथ।

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बनाए 300+ रन

मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने 287/7 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिन का खेल खत्म होने पहले टीम की दूसरी पारी 321 रन पर आउट हो गई। कप्तान तेंबा बावुमा चौथे दिन एक रन और बनाए और 172 रन पर आउट हो गए। केशव महाराज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 24 गेंद पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। कागिसो रबाडा ने 10 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 16 रन बनाए। वहीं, गेराल्ड कोएट्जी ने 19 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

End of Feed