NZ vs SA 4th T20I Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को चौथे टी20 में पटखनी देकर की सीरीज में बराबरी, स्पिनरों ने कराई प्रोटियाज की वापसी

दक्षिण अफ्रीका ने स्पिनर्स के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। ऐसा रहे वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले के पल पल का हाल।

वेलिंगटन: कॉनर एस्टरहुइज़न(connor esterhuizen) के करियर के पहले अर्धशतक और स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली। एस्टरहुइज़न ने 33 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक बनाया और वह आखिर में 57 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी ने दोनों टीमों के बीच निर्णायक अंतर पैदा किया क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर आउट हो गई।

South Africa Cricket team

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट @ProteasMenCSA X)

दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर्स ने कराई वापसी

End of Feed