स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जोहान्सबर्ग में खेले गए दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में मेजबान ने वापसी की शानदार कहानी लिखी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान स्पिनर साइमन हार्मर और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने दिया। इसके चलते दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। साथ ही दो बड़ी उपलब्धि भी हासिल की।
साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बना।
बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत से साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में टॉप पर पहुंच गया। यानी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की सी हो गई है। इसके अलावा 19 साल में पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट की पहली पारी में 400 से ज्यादा रन लुटाने के बाद जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2007 में ऐसा हुआ था।
पांचवें दिन खत्म हुआ मैच
यह टेस्ट मैच उसी पल लगभग तय हो गया था, जब दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 157 रनों की बढ़त बना ली थी। जब पांचवें दिन की शुरुआत हुई तो लिटन दास बांग्लादेश को पारी की हार से बचने की बड़ी उम्मीद थे। उन्होंने रबाडा और यानसन की गेंद पर बाउंड्री बटोर कर इस उम्मीद को और मजबूत करने की कोशिश की, लेकिन रबाडा का शिकार बने।
लिटन के आउट होने के बाद मुशफिकुर रहीम ने स्कोरिंग रेट बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वह बॉल को टाइम नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने दो बाउंड्री लगाकर बांग्लादेश को बढ़त दिलाने में मदद की और पारी से हार को टाल दिया। अंत में मेहमान टीम 168 रन पर सिमट गई। हार्मन ने आखिरी के चार विकेट चटकाए और छह विकेट का हॉल पूरा किया।
हार्मर और रबाडा की घातक गेंदबाजी
हार्मर ने साउथ अफ्रीका के पिछले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 रन पर 6 विकेट लेने के बाद यह कारनामा किया, जिससे उन्हें वह सीरीज जीतने में मदद मिली। कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए, जबकि मार्को यानसन ने चौथे दिन दोपहर में एक विकेट लिया। पहले टेस्ट मैच में रबाडा ने कुल 8 विकेट (पहली पारी में पांच और दूसरी में तीन) चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
सेंचुरियन में दूसरा टेस्ट मैच
मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 557 रन बनाए। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका को 12 रन का लक्ष्य मिला था। अब दूसरा टेस्ट मैच सेंचुरियन में 23 नवंबर से खेला जाए। यहां जीत दर्ज कर दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी दावेदारी को और मजबूत करना चाहेगा।
