IND vs SA: सुपर-8 में अभिषेक के खिलाफ नीदरलैंड और पाकिस्तान को फॉलो करेगी एडेन मार्करम की टीम

IND vs SA: सुपर-8 में भारत अपना पहला मुकाबला रविवार को यानी 22 फरवरी को खेलेगी। इस बार भारत के सामने साउथ अफ्रीका की टीम होगी। इस मैच में भी एडेन मार्करम की टीम पाकिस्तान और नीदरलैंड को फॉलो करेगी।

अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे अभिषेक शर्मा 3 पारी खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें पहले रन की तलाश है। लेकिन अब मुकाबला सुपर-8 का होने वाला है। पहला मुकाबला रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। ऐसे में अभिषेक को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम ने भी खास तैयारी की है। अभिषेक पहले ही तीन बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। चौथे मुकाबले में अगर उनको मौका मिलता है तो इस बल्लेबाज पर भारी दबाव होगा। इस दबाव का फायदा उठाने में मार्करम की टीम भी पीछे नहीं रहना चाहती। शुरुआती मैच में अभिषेक पेट के संक्रमण के कारण नहीं खेल पाए थे। लेकिन जिन्होंने इस फॉर्मेट में उन्हें करीब से देखा है उनका कहना है कि ’’फॉर्म अस्थायी है, उसका आत्मविश्वास स्थायी’’ है। अभिषेक का स्ट्राइक रेट 192 से ज्यादा का है लेकिन अचानक उनकी फॉर्म खराब हो गई जिसका मुख्य कारण पेट के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी हो सकती है।

aiden markram

एडेन मार्करम (साभार-X)

फिर धीमी पिचों ने भी उनकी मदद नहीं की है। अब तक टीम के एकजुट प्रयास ने पक्का किया है कि नतीजों पर कोई असर नहीं पड़े। लेकिन शनिवार से सुपर आठ चरण शुरु होने वाला है इसलिए यह जरूरी होगा कि उनका बल्ला चले।

End of Feed