उम्मीद है वो सुन रहा हैः सौरव गांगुली चाहते हैं कि ये 29 साल का खिलाड़ी फिर से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेले

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 14, 2023, 10:31 PM IST

Sourav Ganguly wants 29 year old to play test cricket again: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का नतीजा भारतीय टीम के पक्ष में नहीं गया और उसके बाद से टीम इंडिया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने तो एक खिलाड़ी को सुझाव भी दे डाला है कि वो टेस्ट क्रिकेट में फिर से लौटे।

KEY HIGHLIGHTS
  • सौरव गांगुली ने हार्दिक पांड्या को दिया संकेत
  • टेस्ट क्रिकेट में लौटने के लिए कहा
  • 29 वर्षीय ऑलराउंडर की टीम इंडिया को जरूरत

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और इन दिनों कमेंट्री में व्यस्त सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 209 रनों से करारी शिकस्त दी तो गांगुली ने कई मुद्दों पर आवाज उठाई, और कुछ तीखे सवाल तो सीधे टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ से भी पूछ डाले। अब दादा ने एक मौजूदा भारतीय क्रिकेटर को आवाज लगाई है कि वो वापस सफेद जर्सी में लौटे और देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेले।

Sourav Ganguly asks Hardik Pandya to play test cricket again

सौरव गांगुली

दादा यहां जिस 29 वर्षीय खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ फास्ट-बॉलिंद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हैं। सौरव गांगुली को लगता है कि हार्दिक पांड्या का टेस्ट टीम में होना जरूरी है।

End of Feed