दादा की भविष्यवाणीः कमाई को लेकर सौरव गांगुली ने दुनिया के सभी खिलाड़ियों को दिया बड़ा संकेत

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2023, 07:34 PM IST

Sourav Ganguly on T20 Leagues: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दुनिया के सभी खिलाड़ियों को बातों-बातों में बड़ा संकेत दे डाला है। दादा के मुताबिक मौजूदा समय में दुनिया भर में चल रही तमाम टी20 लीग में से कुछ ही बच पाएंगी, बाकी सभी खत्म हो जाएंगी।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि खिलाड़ियों का टी20 लीग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर तरजीह देना ज्यादा लंबे समय तक टिकने वाला नहीं है क्योंकि भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत कुछ ही लीग चल सकेंगी। दुनिया भर में टी20 लीग की बढ़ती संख्या के बीच अब खिलाड़ी देश के लिये खेलने पर फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तरजीह देने लगे हैं।

sourav ganguly

सौरव गांगुली

बिग बैश लीग के बाद अब यूएई और दक्षिण अफ्रीका में लीग हो रही है । इसके अलावा साल के आखिर में अमेरिका में भी एक लीग की योजना है। गांगुली ने स्पोर्टस्टार के एक कार्यक्रम में कहा ,‘‘ हम दुनिया भर में हो रही लीग के बारे में बात करते रहते हैं । आईपीएल बिल्कुल अलग तरह की लीग है । आस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग भी अच्छा कर रही है और इसी तरह ब्रिटेन में द हंड्रेड ने अच्छा किया । दक्षिण अफ्रीका लीग भी अच्छा कर रही है।’’

End of Feed