ICC Women's Championship, NZW vs SLW: आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने श्रीलंका में खेलते हुए सबसे बड़ी साझेदारी कर विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अमेरिया केर के साथ 200 से ज्यादा रन की साझेदारी की। दोनों खिलाड़ियों ने 199 गेंदों का सामना किया और 229 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौरत न्यूजीलैंड महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की खिलाड़ी। (फोटो- Twitter)
भारतीय जोड़ी को पीछे छोड़ा
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन और अमेरिया केर ने 229 रन साझेदारी की। यह श्रीलंका में खेलते हुए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय जोड़ी के नाम थी। 2022 में भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 174 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, तीसरे नंबर की बात करें तो यह रिकॉर्ड भी भारतीय जोड़ी के नाम है। 2017 में थिरुश कामिनी और दीप्ति शर्मा ने 174 रन की साझेदारी की थी।
केर के वनडे में 1500 रन हुए पूरे
न्यूजीलैंड की धाकड़ बल्लेबाज अमेरिया केर की वनडे में 1500 रन पूरे हो गए हैं। 2016 में डेब्यू करने वाली केर ने 61 वनडे मैचें में 87.28 की स्ट्राइक रेट और 40.81 की औसत से 1510 रन हो गए हैं। इसमें तीन शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। वहीं, कप्तान सोफी डिवाइन की बात करें तो 136 वनडे मैचों में 3486 रन हो गए हैं। इसें 7 शतक और 14 अर्धशतक जमाए हैं।
