'मैं किसी चीज से प्यार करती हूं तो..' शादी रद्द होने के बाद सार्वजनिक मंच से क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने कही दिल की बात

Smriti Mandhana Statement: स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भारत के लिए खेलते हुए 12 साल हो गए हैं और इस दौरान उन्हें महसूस हुआ है कि उन्हें दुनिया में क्रिकेट से ज्यादा कुछ भी चीज पसंद नहीं है।भारत की बाएं हाथ की महान बल्लेबाज मंधाना ने 2013 में अपने पदार्पण से लेकर पिछले महीने टीम की विश्व कप में जीत में अहम भूमिका निभाने तक की अपनी यात्रा पर बात की।

Smriti Mandhana Statement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे सफल बाएं हाथ की बल्लेबाज और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी शादी रद्द होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पिछले 12 वर्षों के करियर में उनके लिए एक सच्चाई सबसे स्पष्ट हुई है कि क्रिकेट से ज्यादा उन्हें किसी और चीज की परवाह नहीं है।

Smriti Mandhana instagram

स्मृति मंधाना (फोटो- Smritimandhanainstagram)

मंधाना ने बुधवार को भारत मंडपम में कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ Amazon Smbhav Summit में शिरकत की। यह घोषणा करने के कुछ ही दिनों बाद कि दोनों परिवारों ने संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ प्रस्तावित शादी को रद्द करने का फैसला किया है, मंधाना ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 7 दिसंबर को, उन्होंने एक संक्षिप्त बयान जारी कर निजता का अनुरोध किया था और जोर देकर कहा था कि वह अपनी पोस्ट के साथ इस मामले को बंद करना चाहती हैं। उन्होंने तभी साफ कर दिया था कि क्रिकेट ही उनकी एकमात्र प्राथमिकता है और वह भारत को प्रमुख ट्रॉफियां जीतने में मदद करने के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ मौका देना चाहती हैं।

End of Feed