हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अपना आठवां वनडे शतक, स्मृति मंधाना ने खड़े होकर बजाई ताली- VIDEO

हरमनप्रीत ने 121 गेंद पर 126 रन बनाए, जबकि दीप्ति 86 गेंद पर 106 रन बनाकर नाबाद रहीं। शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारत ने 6 विकेट पर 328 रन का स्कोर खड़ा किया। उन्होंने दीप्ति शर्मा के साथ 153 रनों की साझेदारी की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को वडोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे महिला वनडे मैच में, जब सीनियर बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने अपना आठवां वनडे शतक पूरा किया, तो टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना ने खड़े होकर तालियों से इसका स्वागत किया। हरमनप्रीत ने 41वें ओवर में 101 गेंद का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया। भारतीय ड्रेसिंग रूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और मंधाना ने खड़े होकर उन्हें बधाई दी।

Mandhana and harman (2)

हरमनप्रीत कौर का शतक।

हरमनप्रीत ने बहुत संयमित तरीके से जश्न मनाया। उन्होंने दीप्ति शर्मा से हाथ मिलाया और फिर तुरंत अपनी क्रीज पर वापस चलीं गईं। हरमनप्रीत ने 121 गेंद पर 126 रन बनाए, जबकि दीप्ति 86 गेंद पर 106 रन बनाकर नाबाद रहीं। शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारत ने 6 विकेट पर 328 रन का स्कोर खड़ा किया।

End of Feed