SL vs NED Dream11 Prediction: श्रीलंका और नीदरलैंड्स का मुकाबला, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

SL vs NED Dream11 Prediction, Sri Lanka vs Netherlands Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में श्रीलंका और नीदरलैंड्स की टीम उतरेगी। श्रीलंका जहां पहली जीत की तलाश में उतरेगी तो वहीं नीदरलैंड्स उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नीदरलैंड्स और श्रीलंका का मैच
  • पहले ही सुपर-8 से बाहर हो चुकी है श्रीलंका
  • नीदरलैंड्स की उम्मीद अब भी जिंदा

टी20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना नीदरलैंड्स से होगा। यह मुकाबला डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम सेंट लूसिया में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम पहले ही सुपर-8 के दौर से बाहर हो चुकी है, लेकिन नीदरलैंड्स की टीम अब भी रेस में बनी हुई है। 3 मैच में 2 अंक के साथ नीदरलैंड्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। यदि वह श्रीलंका को हराकर उलटफेर करने में कामयाब रही और दूसरी तरफ नेपाल ने बांग्लादेश को पटखनी दे दी तो ग्रुप डी में सुपर-8 में पहुंचने का मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स ड्रीम इलेवन टीम (साभार-X)

नीदरलैंड ने अभी तक तीन मैच में से एक में जीत दर्ज की है। उसकी टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में भी वह बेहतर खेल का नमूना पेश करके जीत दर्ज करना चाहेगी। श्रीलंका की टीम ने इस वर्ल्ड कप अपने प्रदर्शन से निराश किया और उसकी कोशिश होगी कि वह जीत के साथ इस टूर्नामेंट को खत्म करे। श्रीलंका की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। पिच की कंडिशन को देखते हुए यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला है। आइए इस मैच से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुनते हैं।

End of Feed