भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में करारी हार के बाद श्रीलंका को लगा करारा झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर

भारत के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में करारी हार के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। मैच के बाद कोच गैरी कर्स्टन ने बताया कि दो खिलाड़ी दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

गॉल: भारत के खिलाफ गॉल में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में 165 रन के अंतर से करारी हार के बाद श्रीलंकाई टीम को करारा झटका लगा है। टीम को दो धाकड़ बल्लेबाज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। रविवार 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल सीरीज उपलब्ध नहीं होंगे। भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका के सामने सीरीज बचाने की चुनौती आ खड़ी हुई है और ऐसे में उसे बल्लेबाजों की कमी से दो चार होना पड़ रहा है।

Dinesh Chandimal

दिनेश चांदीमल (फोटो क्रेडिट AP)

दिनेश चांदीमल कनकशन की वजह से हुए बाहर

कुसल मेंडिस दूसरे टेस्ट मैच से पहले हैमस्ट्रैंग की चोट से नहीं उबर पाएंगे। वहीं दिनेश चांदीमल कनकशन की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चांदीमल को फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी और उनकी जगह टीम में पासिंडु सूरियाबंदारा को शामिल करना पड़ा था। आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी को सिर में चोट (कनकशन) के कारण बदला जाता है, तो वह अगले सात दिनों के लिए बाहर हो जाता है।

End of Feed